4 महीने की गर्भवती महिला का नदी किनारे मिला शव:गोपालगंज में घरेलू विवाद में गला घोंटकर हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

4 महीने की गर्भवती महिला का नदी किनारे मिला शव:गोपालगंज में घरेलू विवाद में गला घोंटकर हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र में एक चार माह की गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव झरही नदी के पास से बरामद किया गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कररिया ठकुराई गांव निवासी नारायण साह की पत्नी गुंजन कुमारी(27) के रूप में हुई है। गुंजन की शादी साल 2017 में नारायण साह से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं और वह वर्तमान में लगभग चार महीने की गर्भवती थीं। मृतका के पिता पन्नालाल साह ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गुंजन को घरेलू विवाद और कलह के कारण ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। रस्सी का फंदा लगाकर हत्या का आरोप परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोगों ने गुंजन के गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर झरही नदी के पास फेंक दिया था। सूचना मिलने पर फुलवरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने झरही नदी के समीप से शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार घटना को अंजाम देने के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र में एक चार माह की गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव झरही नदी के पास से बरामद किया गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कररिया ठकुराई गांव निवासी नारायण साह की पत्नी गुंजन कुमारी(27) के रूप में हुई है। गुंजन की शादी साल 2017 में नारायण साह से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं और वह वर्तमान में लगभग चार महीने की गर्भवती थीं। मृतका के पिता पन्नालाल साह ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गुंजन को घरेलू विवाद और कलह के कारण ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। रस्सी का फंदा लगाकर हत्या का आरोप परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोगों ने गुंजन के गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर झरही नदी के पास फेंक दिया था। सूचना मिलने पर फुलवरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने झरही नदी के समीप से शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार घटना को अंजाम देने के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *