गाजीपुर में बिजली चोरी पर छापा:मीटर बाईपास कर जला रहे थे बिजली, 7 लोगों पर FIR; 8 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

गाजीपुर में बिजली चोरी पर छापा:मीटर बाईपास कर जला रहे थे बिजली, 7 लोगों पर FIR; 8 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

गाजीपुर नगर और मोहम्मदाबाद में बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ बुधवार शाम विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में कई जगह मीटर बाईपास कर सीधे बिजली का इस्तेमाल पकड़ा गया। विभाग ने बाईपास केबल काटकर कार्रवाई की और कुल सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं, आठ बड़े बकायेदारों के कनेक्शन पोल से काट दिए गए। नगर क्षेत्र में टाउनहाल और सराय गली में अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह और नायब तहसीलदार पवन उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने घरों और दुकानों के बिजली कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान कुछ परिसरों में मीटर को बाईपास कर सीधे बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने मौके पर बाईपास केबल काटकर बिजली चोरी की कार्रवाई दर्ज की। हाई लाइन लॉस के कारण टाउनहाल फीडर पर विशेष अभियान विद्युत उपकेंद्र पीरनगर से जुड़े टाउनहाल फीडर को विभाग ने हाई लाइन लॉस फीडर की श्रेणी में रखा है। यहां लगातार बढ़ रहे लाइन लॉस को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, जबकि कुछ लोग अपने परिसरों में ताला लगाकर चले गए। नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। मोहम्मदाबाद में 4 पर बिजली चोरी की FIR इसी तरह मोहम्मदाबाद नगर में भी विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया। यहां जांच के दौरान बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस तरह नगर और मोहम्मदाबाद क्षेत्र में कुल सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। 8 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे अभियान के दौरान लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले आठ बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी पोल से डिस्कनेक्ट कर दिए गए। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों और लंबे समय से बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विद्युत अधिकारियों के मुताबिक, टाउनहाल फीडर रेड जोन में शामिल है और यहां लाइन लॉस काफी अधिक है। लाइन लॉस बढ़ने से विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए इस क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। अभियान के दौरान नगर एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता, अवर अभियंता मनोज सिंह समेत विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का इस्तेमाल करें और बकाया बिलों का समय से भुगतान करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *