जानकीपुरम संवाददाता: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हरियाली तीज पर सास-बहू मिलन सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुधा तिवारी, निधि द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने हरे परिधान में बेस्ट डांस, बेस्ट सास बहू जोड़ी, सावन क्वीन एवं कैटवॉक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों के लिए चूड़ी, बिंदी, नेल पेंट, गजरा के स्टॉल भी लगाए गए।

