सहरसा नगर निगम क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग वार्डों से कुल 59 स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई हैं। इस मामले में संबंधित वार्डों के पार्षदों ने नगर आयुक्त से शिकायत की है और सहरसा सदर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। वार्ड नंबर 31 के पार्षद आशीष रंजन ने बताया कि उनके वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गली-चौराहों से लगातार स्ट्रीट लाइट चोरी हो रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षक संघ गली से 5-6, विद्यापति नगर और एमएलटी कॉलेज के पीछे से 4-5 लाइटें चोरी हुई हैं। उनके वार्ड से अब तक करीब 16-17 स्ट्रीट लाइटें गायब हो चुकी हैं। CCTV में अज्ञात चोरों का चेहरा हुआ कैद पार्षद आशीष रंजन के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर रात करीब तीन बजे के बाद स्ट्रीट लाइटें खोलकर ले जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोरों का चेहरा कैद हुआ है और पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसी तरह, वार्ड नंबर 32 के पार्षद प्रतिनिधि संतोष भगत ने बताया कि उनके वार्ड से लगभग 15-16 स्ट्रीट लाइटें चोरी हुई हैं। इनमें गायत्री मंदिर से फकीर टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर सबसे अधिक लाइटें गायब हुई हैं। 26 स्ट्रीट लाइटें हो चुकी चोरी वार्ड नंबर 29 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उनके वार्ड से करीब 25-26 स्ट्रीट लाइटें चोरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में चोरी की ये घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस गश्ती बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पार्षदों ने नगर आयुक्त को चोरी की इन घटनाओं की जानकारी दी है, जिसके बाद नगर आयुक्त के स्तर से भी पुलिस को शिकायत भेजी गई। सहरसा सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुष्टि की कि स्ट्रीट लाइट चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बाकी चोर की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। सहरसा नगर निगम क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग वार्डों से कुल 59 स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई हैं। इस मामले में संबंधित वार्डों के पार्षदों ने नगर आयुक्त से शिकायत की है और सहरसा सदर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। वार्ड नंबर 31 के पार्षद आशीष रंजन ने बताया कि उनके वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और गली-चौराहों से लगातार स्ट्रीट लाइट चोरी हो रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षक संघ गली से 5-6, विद्यापति नगर और एमएलटी कॉलेज के पीछे से 4-5 लाइटें चोरी हुई हैं। उनके वार्ड से अब तक करीब 16-17 स्ट्रीट लाइटें गायब हो चुकी हैं। CCTV में अज्ञात चोरों का चेहरा हुआ कैद पार्षद आशीष रंजन के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर रात करीब तीन बजे के बाद स्ट्रीट लाइटें खोलकर ले जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोरों का चेहरा कैद हुआ है और पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसी तरह, वार्ड नंबर 32 के पार्षद प्रतिनिधि संतोष भगत ने बताया कि उनके वार्ड से लगभग 15-16 स्ट्रीट लाइटें चोरी हुई हैं। इनमें गायत्री मंदिर से फकीर टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर सबसे अधिक लाइटें गायब हुई हैं। 26 स्ट्रीट लाइटें हो चुकी चोरी वार्ड नंबर 29 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उनके वार्ड से करीब 25-26 स्ट्रीट लाइटें चोरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में चोरी की ये घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस गश्ती बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पार्षदों ने नगर आयुक्त को चोरी की इन घटनाओं की जानकारी दी है, जिसके बाद नगर आयुक्त के स्तर से भी पुलिस को शिकायत भेजी गई। सहरसा सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुष्टि की कि स्ट्रीट लाइट चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बाकी चोर की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

