दरभंगा में श्रम विभाग ने दुकान में मारा छापा:2 बच्चों का किया रेस्क्यू, जिले में अब तक 21 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त

दरभंगा में श्रम विभाग ने दुकान में मारा छापा:2 बच्चों का किया रेस्क्यू, जिले में अब तक 21 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त

दरभंगा में बुधवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की धावा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एनएच-57 के पास एक दुकान से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। कार्रवाई बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत की गई। श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले के विभिन्न नियोजनों से कुल 21 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू हुआ है। बाल श्रमिकों और उनके परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया अलग-अलग विभागों के समन्वय से की जा रही है। बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए धावा दल की ओर से प्रत्येक सप्ताह शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य बच्चों को मुक्त कराने के साथ उन्हें शिक्षा और पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ना है। टीम में शामिल अधिकारी बुधवार को चलाए गए अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दरभंगा सदर मोहन कुमार, बहेड़ी की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजेता भारती, केवटी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिलीप कुमार और मनीगाछी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रवि प्रकाश के अलावा प्रयास एवं कार्ड्स संस्था के प्रतिनिधि तथा दो पुलिसकर्मी शामिल थे। दरभंगा में बुधवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की धावा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एनएच-57 के पास एक दुकान से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। कार्रवाई बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत की गई। श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले के विभिन्न नियोजनों से कुल 21 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू हुआ है। बाल श्रमिकों और उनके परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया अलग-अलग विभागों के समन्वय से की जा रही है। बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए धावा दल की ओर से प्रत्येक सप्ताह शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य बच्चों को मुक्त कराने के साथ उन्हें शिक्षा और पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ना है। टीम में शामिल अधिकारी बुधवार को चलाए गए अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दरभंगा सदर मोहन कुमार, बहेड़ी की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजेता भारती, केवटी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिलीप कुमार और मनीगाछी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रवि प्रकाश के अलावा प्रयास एवं कार्ड्स संस्था के प्रतिनिधि तथा दो पुलिसकर्मी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *