हथियार लेकर घर में घुसा युवक, ग्रामीणों ने की पिटाई:हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया, पुलिस ने आरोपी के पास से कट्‌टा किया बरामद

हथियार लेकर घर में घुसा युवक, ग्रामीणों ने की पिटाई:हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया, पुलिस ने आरोपी के पास से कट्‌टा किया बरामद

औरंगाबाद में बुधवार को घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान पथरा गांव निवासी बबन यादव का बेटा दीपक उर्फ टूटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी घर में घुसे थे, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि छत पर तीन-चार युवक खड़े हैं। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो दीपक ने हथियार निकालकर उनकी ओर तान दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है। हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप फरार हुए युवकों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक हथियार लेकर घर में घुसा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग को भगाने का आरोप घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिस घर में युवक घुसा था, वहां रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से उसके प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक उन्हें जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर घर में घुसा था। बताया गया कि किशोरी के पिता ने पहले युवक को समझाने का प्रयास किया था। इसके बावजूद मामला नहीं सुलझा और बुधवार को युवक हथियार लेकर घर में पहुंच गया।
फरार आरोपियों की तलाश हो रही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया है। मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेजा जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। औरंगाबाद में बुधवार को घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान पथरा गांव निवासी बबन यादव का बेटा दीपक उर्फ टूटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी घर में घुसे थे, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि छत पर तीन-चार युवक खड़े हैं। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो दीपक ने हथियार निकालकर उनकी ओर तान दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है। हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप फरार हुए युवकों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक हथियार लेकर घर में घुसा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग को भगाने का आरोप घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिस घर में युवक घुसा था, वहां रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से उसके प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक उन्हें जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर घर में घुसा था। बताया गया कि किशोरी के पिता ने पहले युवक को समझाने का प्रयास किया था। इसके बावजूद मामला नहीं सुलझा और बुधवार को युवक हथियार लेकर घर में पहुंच गया।
फरार आरोपियों की तलाश हो रही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया है। मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेजा जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *