सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में सरकारी स्कूल की छात्राओं को बिहार सरकार के दो मंत्रियों के स्वागत समारोह में घंटों धूप में खड़ा रखने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार को रायपुरा पंचायत सरकार भवन परिसर में हुई, जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मोहन कुमार सिंह भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, यह स्वागत एवं सम्मान समारोह मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री रत्नेश सादा के आगमन पर आयोजित किया गया था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार्यक्रम के बाद भी छात्राओं को सभा में बैठाए रखा इसमें स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मध्य विद्यालय रायपुरा भौरहा के दर्जनों छात्राओं को स्कूल समय में बुलाया गया था। बच्चियां स्कूल यूनिफॉर्म में फूलों की थाल लिए मंत्रियों के स्वागत के लिए काफी देर तक धूप में खड़ी रही। मंत्रियों के काफिले के पहुंचने पर बच्चियों से स्वागत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें स्कूल वापस नहीं भेजा गया। स्वागत कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी छात्राओं को राजनीतिक सभा के दौरान भीड़ के बीच बैठाए रखा गया। स्कूल समय में बच्चों को शामिल करना गलत तेज धूप, भूख-प्यास और लंबे समय तक खड़े रहने के कारण कई छात्राएं परेशान दिखीं। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बच्चों को इस तरह कार्यक्रम में शामिल करने पर नाराजगी व्यक्त की। मामले को लेकर जब बीडीओ सह बीईओ मोहन कुमार सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने स्कूल समय में बच्चों को ऐसे कार्यक्रम में शामिल करना गलत बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, यह सवाल उठ रहा है कि जब सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहे, तो उनकी उपस्थिति में बच्चों को धूप में खड़े रहने से क्यों नहीं रोका गया। स्थानीय लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में सरकारी स्कूल की छात्राओं को बिहार सरकार के दो मंत्रियों के स्वागत समारोह में घंटों धूप में खड़ा रखने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार को रायपुरा पंचायत सरकार भवन परिसर में हुई, जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मोहन कुमार सिंह भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, यह स्वागत एवं सम्मान समारोह मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री रत्नेश सादा के आगमन पर आयोजित किया गया था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार्यक्रम के बाद भी छात्राओं को सभा में बैठाए रखा इसमें स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मध्य विद्यालय रायपुरा भौरहा के दर्जनों छात्राओं को स्कूल समय में बुलाया गया था। बच्चियां स्कूल यूनिफॉर्म में फूलों की थाल लिए मंत्रियों के स्वागत के लिए काफी देर तक धूप में खड़ी रही। मंत्रियों के काफिले के पहुंचने पर बच्चियों से स्वागत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें स्कूल वापस नहीं भेजा गया। स्वागत कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी छात्राओं को राजनीतिक सभा के दौरान भीड़ के बीच बैठाए रखा गया। स्कूल समय में बच्चों को शामिल करना गलत तेज धूप, भूख-प्यास और लंबे समय तक खड़े रहने के कारण कई छात्राएं परेशान दिखीं। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बच्चों को इस तरह कार्यक्रम में शामिल करने पर नाराजगी व्यक्त की। मामले को लेकर जब बीडीओ सह बीईओ मोहन कुमार सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने स्कूल समय में बच्चों को ऐसे कार्यक्रम में शामिल करना गलत बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, यह सवाल उठ रहा है कि जब सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहे, तो उनकी उपस्थिति में बच्चों को धूप में खड़े रहने से क्यों नहीं रोका गया। स्थानीय लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

