राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। हनुमानगढ़ जिले में पहले चरण में 9 सितंबर 2026 को पांच नगरीय निकाय नोहर, भादरा, सांगरिया, रावतसर और टिब्बी में मतदान होगा। दूसरे चरण में 11 सितंबर 2026 को तीन नगरीय निकाय गोलूवाला, पीलीबंगा और हनुमानगढ़ नगर परिषद में वोटिंग होगी। पार्षदों का चुनाव सीधे जनता के वोटों से होगा। इसके बाद, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर 2026 को पार्षदों के बीच मतदान से होगा। उप महापौर और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर 2026 को संपन्न होगा।

