Boman Irani viral video: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने युवाओं को जिंदगी और करियर को लेकर खास सलाह दी है। उन्होंने समाज की बनाई हुई तय टाइमलाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर इंसान को अपनी जिंदगी के फैसले अपनी सुविधा और समय के हिसाब से लेने चाहिए। उनका यह बयान अब चर्चा में है।
‘इस उम्र में शादी करनी पड़ती है’
बोमन ईरानी ने कहा कि समाज ने जिंदगी के लिए एक तरह का ‘नॉर्मल कैलेंडर’ बना रखा है। इसके मुताबिक एक उम्र में सगाई, फिर शादी, बच्चे और घर बसाने जैसी चीजों को जरूरी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि लोगों को यह सोचने की जरूरत नहीं है कि किसी खास उम्र तक ये सभी पड़ाव हासिल करना ही जरूरी है। हर व्यक्ति की जिंदगी की अपनी परिस्थितियां और अपनी यात्रा होती है।
‘अपना कैलेंडर खुद बनाएं’
बोमन ईरानी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “किसी और का कैलेंडर फॉलो मत करो। अपना खुद का कैलेंडर बनाओ।” उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लोगों को अपनी टाइमलाइन, अपनी जर्नी और अपनी सफलता की परिभाषा खुद तय करनी चाहिए। समाज के दबाव में आकर जिंदगी के बड़े फैसले लेने के बजाय अपने लिए सही समय चुनना जरूरी है।
बोमन का यह संदेश ‘Legacy Leaders’ के चौथे एपिसोड की एक झलक में सामने आया है। इसमें वह युवाओं को अपनी जिंदगी की दिशा खुद तय करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी बात को लेकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने उनकी बात को सही बताते हुए कहा कि उन्होंने एक जरूरी मुद्दे पर बात की है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर बोमन ईरानी हाल ही में 4 जून 2026 को रिलीज हुई तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक गाइड का अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण और जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में थे। अब बोमन ईरानी अपनी फेमस फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बता दें, फिल्म में वो अनुपम खेर के साथ नजर आएंगे। रिलीज से पहले फिल्म की कास्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ‘खोसला का घोसला 2’ 28 अगस्त 2026को रिलीज होने वाली है।


Sign Up Now: