गोविंदा के बेटे यशवर्धन को पैपराजी पर आया गुस्सा, मां सुनीता आहूजा के साथ पहुंचे थे कोर्ट

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच बुधवार 19 अगस्त को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं। दोनों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, उनकी मैनेजर ने ये साफ कर दिया है कि सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ डिवोर्स केस को वापस ले लिया है।

पैपराजी पर भड़के यशवर्धन आहूजा

कोर्ट से बाहर निकलते समय बड़ी संख्या में पपराजी सुनीता और यशवर्धन की तस्वीरें और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान यशवर्धन काफी असहज नजर आए। वह अपनी मां को कैमरों से बचाने की कोशिश करते दिखाई दिए और पपराजी से दूरी बनाए रखने के लिए कहते रहे।

जब फोटोग्राफर्स लगातार उनका पीछा करते हुए कार तक पहुंचे तो यशवर्धन का गुस्सा भी सामने आ गया। वीडियो में उन्हें जोर से ‘जाने दीजिए’ कहते हुए सुना जा सकता है। उनके इस व्यवहार से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपनी मां को लेकर चल रही मीडिया की दिलचस्पी से परेशान थे।

सुनीता आहूजा ने दिया मजाकिया जवाब

वहीं, कार में बैठने से पहले पपराजी ने सुनीता से कोर्ट आने की वजह पूछने की कोशिश की। सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह ‘बर्थडे मनाने’ आई हैं। उनके इस जवाब ने मामले को और रहस्यमय बना दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनका यह बयान किस संदर्भ में था।

गोविंदा और सुनीता नहीं लेंगे तलाक

सुनीता और गोविंदा की शादी को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की अटकलें सामने आई हैं। दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर हुई बयानबाजी ने भी इन चर्चाओं को हवा दी है। हालांकि सुनीता आहूजा की मैनेजर ने साफ कर दिया है कि उन्होंने गोविंदा के साथ अपने तलाक के केस को वापस ले लिया है। गोविंदा और सुनीता एक दूसरे से अलग नहीं हो रहे हैं।

कुछ दिन पहले सुनीता ने पपराजी से बातचीत के दौरान कोमल को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। इसके बाद गोविंदा की ओर से भी पत्नी को अपनी सीमा में रहने की नसीहत दिए जाने की खबरें सामने आईं। दोनों के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों ने कुछ समय तक अपनी शादी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा। 1989 में उनकी बेटी टीना आहूजा का जन्म हुआ, जबकि 1997 में बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।

फिलहाल फैमिली कोर्ट में सुनीता की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन इसे तलाक की प्रक्रिया से जोड़ना अभी सिर्फ अटकल है। जब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *