हिसार पुलिस ने 10 नशा पीड़ितों को दिलाई दवाई:एक को पहली और सात को दूसरी खुराक, 1 युवक खुद अस्पताल पहुंचकर हुआ भर्ती

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान के तहत हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को थाना उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा और उकलाना मंडी के वार्ड नंबर-1 में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों और नशे की लत से पीड़ित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने 10 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने में मदद की। इनमें एक व्यक्ति को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई, जबकि सात नशा पीड़ितों को दूसरी बार दवाई उपलब्ध करवाई गई। पुलिस के प्रयासों से प्रेरित होकर अस्पताल में दाखिल हुआ व्यक्ति इसके अलावा मदनपुरा, उकलाना मंडी वार्ड और हिसार क्षेत्र के दो नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। पुलिस टीम के प्रयासों से प्रेरित होकर एक नशा पीड़ित व्यक्ति नागरिक अस्पताल हिसार में उपचार के लिए दाखिल भी हुआ। नशा मुक्ति टीम हिसार के सब- इंस्पेक्टर हवा सिंह ने गांव मदनपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में करीब 125 छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। यातायात नियमों की भी जानकारी दी इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। साथ ही साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव और यातायात नियमों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक धर्मवीर सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। इसके बाद टीम ने गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में करीब 30 ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखने और उन्हें नशे से दूर रखते हुए शिक्षा एवं खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की गई। नशा पीड़ितों और उनके परिजनों से भी किया संपर्क पुलिस टीम ने गांव के सरपंच, ग्रामीणों, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। नशे की लत से जूझ रहे लोगों को नियमित रूप से उपचार और दवाइयां लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों से नशे की तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। नशे के खिलाफ पूरे समाज की जिम्मेदारी : एसपी पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित करने का कार्य भी कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *