भोजपुर में मंगलवार की शाम आहर में एक युवक डूब गया था। जिसकी लाश दूसरे दिन बुधवार की सुबह बरामद हुई। लाश कुदरिया गांव में मिलि है। मृतक तरारी थाना क्षेत्र के कुश्मी गांव निवासी अजय कुमार (40) है। मृतक के चाचा शिवजी राम ने बताया कि वह मंगलवार की शाम खेत में खाद छिड़काव करने जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और आहर में गिरकर डूब गया। सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण और परिजन वहां पहुंचे और मंगलवार की देर शाम तक उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने लाश देखी बुधवार की सुबह कुदरिया गांव स्थित आहर में स्थानीय लोगों ने लाश देखी। इसके बाद सूचना परिजन को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीण के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी सविता देवी, दो बेटी राधिका कुमारी, झुनी कुमारी, 2 बेटे रवि कुमार-आदित्य कुमार हैं। भोजपुर में मंगलवार की शाम आहर में एक युवक डूब गया था। जिसकी लाश दूसरे दिन बुधवार की सुबह बरामद हुई। लाश कुदरिया गांव में मिलि है। मृतक तरारी थाना क्षेत्र के कुश्मी गांव निवासी अजय कुमार (40) है। मृतक के चाचा शिवजी राम ने बताया कि वह मंगलवार की शाम खेत में खाद छिड़काव करने जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और आहर में गिरकर डूब गया। सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण और परिजन वहां पहुंचे और मंगलवार की देर शाम तक उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने लाश देखी बुधवार की सुबह कुदरिया गांव स्थित आहर में स्थानीय लोगों ने लाश देखी। इसके बाद सूचना परिजन को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीण के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी सविता देवी, दो बेटी राधिका कुमारी, झुनी कुमारी, 2 बेटे रवि कुमार-आदित्य कुमार हैं।

