पानीपत की बेटी से सोनीपत में दहेज प्रताड़ना:कैश की डिमांड पूरी न होने पर पीटा, पति समेत 8 पर केस दर्ज

पानीपत की बेटी से सोनीपत में दहेज प्रताड़ना:कैश की डिमांड पूरी न होने पर पीटा, पति समेत 8 पर केस दर्ज

पानीपत स्थित पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने, बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पति, सास, ससुर और जेठ-जेठानी समेत कुल 8 ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मीडिएशन सेंटर में काउंसलिंग के जरिए विवाह बचाने के प्रयास विफल रहने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शराब पीकर मारपीट और बाइक की मांग पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता की शादी लगभग 3 साल पहले विशाल नगर, सोनीपत निवासी प्रवीन के साथ हुई थी। पीड़िता के पिता बुजुर्ग हैं और रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी क्षमता से अधिक दान-दहेज देकर बेटी को विदा किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रोजाना शराब पीकर घर आता था और पीड़िता के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी उसे लगातार परेशान करने लगे। शादी के एक साल बाद पति ने मायके से बाइक लाने की मांग रखी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद पीड़िता के पिता ने किसी तरह बाइक दिला दी। 1 लाख रुपए नकदी न देने पर किया जानलेवा हमला बाइक मिलने के कुछ समय बाद ससुराल वालों की मांगें और बढ़ गईं। उन्होंने पहले 50,000 रुपए और फिर 1,00,000 रुपए नकद की डिमांड शुरू कर दी। जब पीड़िता के पिता ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो ससुरालियों ने मिलकर पीड़िता पर हमला कर दिया। पीड़िता को लात, थप्पड़ों और घूंसों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने मायके पानीपत पहुंची और अपना डॉक्टरी इलाज कराया। ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज मामले में मीडिएशन सेंटर द्वारा कराए जा रहे समझौते के प्रयास असफल होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 85 (पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता), 115(2) (चोट पहुंचाना), 316(2) (दहेज/अमानत हड़पना), 351(3) (जान से मारने की धमकी) और 3(5) के तहत प्रवीन (पति), नवाब सिंह (ससुर), बाला (सास), सुनील (जेठ), मीनाक्षी (जेठानी), स्वाति (ननद), रणजीत (जेठ), पूनम (जेठानी) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *