गोविंदा की पत्नी सुनीता फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं:बेटे यशवर्धन भी साथ थे; दिसंबर 2024 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी

गोविंदा की पत्नी सुनीता फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं:बेटे यशवर्धन भी साथ थे; दिसंबर 2024 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन आहूजा को मुंबई में बुधवार को फैमिली कोर्ट में देखा गया। दोनों की कोर्ट में मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, उनके वहां पहुंचने की वजह से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिका में उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। (खबर अपडेट की जा रही है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *