फर्रुखाबाद में एक घर में चोरी, दूसरे में प्रयास:एक घर से नकदी-जेवरात चोरी, दूसरे में सेंध लगाने की कोशिश

फर्रुखाबाद में एक घर में चोरी, दूसरे में प्रयास:एक घर से नकदी-जेवरात चोरी, दूसरे में सेंध लगाने की कोशिश

फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के हरकरनपुर गांव में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से नकदी और जेवरात चोरी हो गए, जबकि दूसरे घर में सेंध लगाने का प्रयास विफल रहा। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। गांव निवासी नीरेश की पत्नी ममता ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ आंगन में सो रही थीं। देर रात चोर घर के पीछे से दीवार में दो जगह सेंध लगाकर कमरे में घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्से खंगाले और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के जागने पर चोरी का पता चला। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। ममता के अनुसार चोर जेवरात के साथ नकदी भी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही बुधवार को थाना प्रभारी नितिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, दीवार में की गई सेंध और कमरों की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और चोरों की तलाश जारी है। चोरों ने गांव में रमेश चंद्र के मकान को भी निशाना बनाया। रमेश चंद्र ने बताया कि उनके घर के कमरे की नींव ऊंची है और परिवार के सदस्य अंदर सो रहे थे। चोर रात में पीछे की दीवार में आड़ा लगाकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। घर के सदस्यों के जागने और हलचल की आवाज सुनकर चोर घबरा गए और मौके से भाग निकले। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कुछ नकदी और जेवरात चोरी होना बताया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *