कन्नौज के जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने खराब खाने को लेकर 13 अगस्त को खुद को कमरे में बन्द कर लिया था। जिसके बाद जिले के अधिकारी जाग गए। 1 सप्ताह में डीएम ने दूसरी बार विद्यालय का दौरा किया और वहां की सुविधाओं को परखा। डीएम के निर्देश पर विद्यालय को में पेयजल और बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री अनौगी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति और बच्चों से बात की। बताया गया कि विद्यालय में ठंडे पानी के लिए एक मात्र वाटर कूलर लगा है, जबकि परिसर में रोशनी के प्रबंध बहुत कम हैं। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या रहती है। जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों की समस्या को देखते हुए डीएम ने 6 आरओ, 2 इंडिया मार्का हैंडपंप, 250 किलोग्राम क्षमता का स्टेबलाइजर लगवाने के निर्देश दिए हैं। 3 तस्वीरें देखिए- इसके अलावा विद्यालय में 4 वॉटर कूलर भी पहुंचा दिए गए, जोकि बच्चों की सुविधाओं को देखते हुए वहां लगवाए जाएंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय में एक सप्ताह के अंदर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 13 अगस्त की शाम को नवोदय विद्यालय पहुंचे थे, जब बच्चों ने घटिया खाने का आरोप लगाते हुए खुद को हॉस्टल के कमरे में बन्द कर लिया था। जिसके बाद से विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाने लगा। पूर्व सांसद भी विद्यालय पहुंचे- कन्नौज में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक भी बच्चों के आंदोलन को देखते हुए 2 दिन पहले नवोदय विद्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने बच्चों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना और विद्यालय स्टाफ को लापरवाही न करने की हिदायत दी। यहां उन्होंने कहाकि हर मां-बाप को उनके बच्चों से ज्यादा प्यारा और कुछ नहीं होता। इसलिए किसी भी बच्चे कोई परेशानी न होनी पाए। सुब्रत पाठक ने बच्चों को अपना मोबाइल नम्बर भी दिया और कहाकि यदि उन्हें कोई समस्या होती है तो वह तत्काल फोन कर सूचना दें। इस मौके पर गुगरापुर ब्लाक प्रमुख सन्दीप चतुर्वेदी, नयन दोहरे, अनुज गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

