सैफई में प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पीटा:पार्क में मचा हंगामा, युवती बोली- अपनी मर्जी से आई हूं; VIDEO आया सामने

सैफई में प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पीटा:पार्क में मचा हंगामा, युवती बोली- अपनी मर्जी से आई हूं; VIDEO आया सामने

इटावा के सैफई में मंगलवार दोपहर प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों के साथ पार्क में ही मारपीट शुरू कर दी गई। युवती अपने प्रेमी से लिपटकर रोती रही और परिजनों से कहती रही कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। इस दौरान पार्क में काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामला सैफई में हनुमानजी की मूर्ति के पास स्थित पार्क का है। मैनपुरी जिले के करहल निवासी प्रशांत और तनीषा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पार्क में मौजूद थे। इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए। दोनों को देखकर परिजनों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवती प्रेमी से लिपटकर बोली- अपनी मर्जी से आई हूं मारपीट के दौरान युवती अपने प्रेमी से लिपटकर रोती रही। वह परिजनों से कहती रही कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ यहां आई है। युवती ने यह भी बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध हैं। वीडियो में युवक भी अपनी सफाई देता सुनाई दे रहा है। वह कहता है कि उसकी प्रेमिका घर से नाराज होकर खुद यहां आई थी। वह उसे समझा रहा था कि घर वापस चली जाए, तभी युवती के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। युवक वीडियो में यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वह युवती को भगाकर नहीं लाया है और वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। युवती भी वीडियो में युवक की बात का समर्थन करती दिखाई दे रही है। महिला ने डंडे से युवक-युवती को पीटा वायरल वीडियो में एक महिला डंडे से युवक और युवती के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। आसपास मौजूद कुछ लोग दोनों को बचाने और मामला शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। मारपीट और हंगामा बढ़ने पर पार्क में लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वीडियो सामने आने के बाद घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस पार्क में मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर सैफई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया और युवक-युवती को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। युवक-युवती के करहल क्षेत्र के रहने वाले होने की जानकारी मिलने के बाद सैफई पुलिस ने पूरे मामले से मैनपुरी पुलिस को अवगत कराया। करहल पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई सैफई पुलिस की सूचना पर करहल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक और युवती को करहल पुलिस अपने साथ ले गई। दोनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवती किन परिस्थितियों में घर से निकली थी और उसके परिजनों ने सैफई पहुंचकर दोनों के साथ मारपीट क्यों की। प्रेम संबंध की बात सामने आई युवती ने मौके पर दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की बात कही। वहीं युवक ने भी कहा कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ आई थी। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल वायरल वीडियो, युवक-युवती और उनके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *