मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुपौल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर बलुआ बाजार में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों की बलुआ बाजार में लगातार आना-जाना हो रहा है। डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस, त्रिवेणीगंज एवं वीरपुर के एसडीएम-एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित बलुआ बाजार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिलाधिकारी सावन कुमार पिछले कुछ दिनों में तीन बार बलुआ पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा ले चुके हैं। अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी थी। मंत्री नीतीश मिश्रा भी पहुंचेंगे सुपौल संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बलुआ स्थित मध्य विद्यालय परिसर में हेलीपैड तैयार कराया गया है। इसके साथ ही सभा स्थल पर मंच निर्माण, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी काम पूरा हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों की रिव्यु की गई। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के पुत्र और मंत्री नीतीश मिश्रा के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई अन्य लोगों के पहुंचने की भी चर्चा है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। बलुआ को प्रखंड बनाने की मांग फिर उठने के आसार बलुआ बाजार को प्रखंड का दर्जा देने की मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की ओर से की जाती रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दौरान स्थानीय लोग यह मुद्दा एक बार फिर उनके सामने रख सकते हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस मांग पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल होगी। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. जगन्नाथ मिश्र डॉ. जगन्नाथ मिश्र का जन्म 24 जून 1937 को सुपौल जिले के बलुआ बाजार में हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ पीएचडी की। इसके बाद बिहार विश्वविद्यालय के एलएस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं। छात्र जीवन से कांग्रेस से जुड़े मिश्र बाद में सक्रिय राजनीति में आए। डॉ. मिश्र तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1975 से 1977, दूसरा 1980 से 1983 और तीसरा 1989 से 1990 तक रहा। केंद्र में भी उन्होंने ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उनके शैक्षणिक और राजनीतिक योगदान के कारण उन्हें ‘डॉक्टर साहब’ के नाम से भी जाना जाता था। पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण की तैयारी लंबी बीमारी के बाद डॉ. जगन्नाथ मिश्र का 19 अगस्त 2019 को नई दिल्ली में निधन हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर बलुआ बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है। यही वजह है कि इस आयोजन को लेकर प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगों तक में खास उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुपौल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर बलुआ बाजार में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों की बलुआ बाजार में लगातार आना-जाना हो रहा है। डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस, त्रिवेणीगंज एवं वीरपुर के एसडीएम-एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित बलुआ बाजार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिलाधिकारी सावन कुमार पिछले कुछ दिनों में तीन बार बलुआ पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा ले चुके हैं। अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी थी। मंत्री नीतीश मिश्रा भी पहुंचेंगे सुपौल संभावित कार्यक्रम को देखते हुए बलुआ स्थित मध्य विद्यालय परिसर में हेलीपैड तैयार कराया गया है। इसके साथ ही सभा स्थल पर मंच निर्माण, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी काम पूरा हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों की रिव्यु की गई। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के पुत्र और मंत्री नीतीश मिश्रा के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई अन्य लोगों के पहुंचने की भी चर्चा है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। बलुआ को प्रखंड बनाने की मांग फिर उठने के आसार बलुआ बाजार को प्रखंड का दर्जा देने की मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की ओर से की जाती रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दौरान स्थानीय लोग यह मुद्दा एक बार फिर उनके सामने रख सकते हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस मांग पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल होगी। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. जगन्नाथ मिश्र डॉ. जगन्नाथ मिश्र का जन्म 24 जून 1937 को सुपौल जिले के बलुआ बाजार में हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ पीएचडी की। इसके बाद बिहार विश्वविद्यालय के एलएस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं। छात्र जीवन से कांग्रेस से जुड़े मिश्र बाद में सक्रिय राजनीति में आए। डॉ. मिश्र तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1975 से 1977, दूसरा 1980 से 1983 और तीसरा 1989 से 1990 तक रहा। केंद्र में भी उन्होंने ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उनके शैक्षणिक और राजनीतिक योगदान के कारण उन्हें ‘डॉक्टर साहब’ के नाम से भी जाना जाता था। पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण की तैयारी लंबी बीमारी के बाद डॉ. जगन्नाथ मिश्र का 19 अगस्त 2019 को नई दिल्ली में निधन हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर बलुआ बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है। यही वजह है कि इस आयोजन को लेकर प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगों तक में खास उत्साह देखा जा रहा है।

