किशनगंज में आज 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली:विभाग ने जारी की सूचना, 33 केवी लाइन पर होगा अनुरक्षण कार्य

किशनगंज में आज 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली:विभाग ने जारी की सूचना, 33 केवी लाइन पर होगा अनुरक्षण कार्य

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। सुरक्षा कारणों और आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते 19 अगस्त अर्थात बुधवार को ठाकुरगंज बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति लगभग 3 घंटे के लिए बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता, ठाकुरगंज द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिजली आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में नवीन 33 केवी लाइन पर कंडक्टर स्ट्रिंगिंग और अन्य अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे। आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें विभाग का कहना है कि लाइन की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए यह कार्य जरूरी है। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति तुरंत सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। वही बिजली विभाग ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस बाधा को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें और वैकल्पिक प्रबंध कर लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है। गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली कटौती से लोगों को दिक्कत हो सकती है, इसलिए विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विशेषकर दुकानदारों, छात्रों और घरेलू उपभोक्ताओं को अपने जरूरी काम पहले ही कर लेने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि लगातार हो रहे तकनीकी कार्य के कारण जिले में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने कहा कि भविष्य में ऐसी कटौती से बचने के लिए ही अभी से जरूरी मरम्मत और स्ट्रिंग का काम किया जा रहा है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। सुरक्षा कारणों और आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते 19 अगस्त अर्थात बुधवार को ठाकुरगंज बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति लगभग 3 घंटे के लिए बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता, ठाकुरगंज द्वारा जारी सूचना के अनुसार बिजली आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में नवीन 33 केवी लाइन पर कंडक्टर स्ट्रिंगिंग और अन्य अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे। आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें विभाग का कहना है कि लाइन की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए यह कार्य जरूरी है। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति तुरंत सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। वही बिजली विभाग ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस बाधा को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें और वैकल्पिक प्रबंध कर लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है। गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली कटौती से लोगों को दिक्कत हो सकती है, इसलिए विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विशेषकर दुकानदारों, छात्रों और घरेलू उपभोक्ताओं को अपने जरूरी काम पहले ही कर लेने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि लगातार हो रहे तकनीकी कार्य के कारण जिले में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने कहा कि भविष्य में ऐसी कटौती से बचने के लिए ही अभी से जरूरी मरम्मत और स्ट्रिंग का काम किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *