कंप्यूटर ऑपरेटर हत्याकांड के दो फरार आरोपियों पर इनाम दोगुना:अब 50-50 हजार, तीन पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दे रहीं दबिश

कंप्यूटर ऑपरेटर हत्याकांड के दो फरार आरोपियों पर इनाम दोगुना:अब 50-50 हजार, तीन पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दे रहीं दबिश

प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र में आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। मंगलवार शाम प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय मिश्रा ने आरोपी दीपू सिंह और अमन तिवारी पर घोषित 25-25 हजार रुपए के इनाम को बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दिया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामला 13 अगस्त की रात सिंधोरा गांव का है। यहां आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उसके भाई और बेटे समेत छह नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार पुलिस ने 14 अगस्त को मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। 16 अगस्त को एसपी दीपक भूकर ने फरार चल रहे तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसी रात पुलिस ने इनमें से एक इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर वर्तमान में दीपू सिंह और अमन तिवारी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी दीपक भूकर ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर किस्म के आरोपी हैं और वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश पुलिस टीमें दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए किए जाने के बाद उनकी तलाश और तेज कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *