बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई:तीन पर 5-5 हजार का इनाम; अलग-अलग थानों में खुली हिस्ट्रीशीट

बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई:तीन पर 5-5 हजार का इनाम; अलग-अलग थानों में खुली हिस्ट्रीशीट

बीकानेर में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर तीन फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। वहीं तीन अन्य बदमाशों की हिस्ट्रीशीट अलग अलग थानों में खोली गई है। NDPS एक्ट के मामलों में फरार हैं तीन आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली पुलिस ने बार-बार अपराध करने और आमजन में भय पैदा करने वाले तीन अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट भी खोली है। संबंधित थाना प्रभारियों को इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोटगेट थाना- हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ जॉनिस लोदी उर्फ विक्की पठान के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास और धमकी सहित 5 संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों में चालान कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं। पांचू थाना- हेतराम उर्फ राकेश पुत्र बन्नाराम जाट के खिलाफ चोरी, लूट, नकबजनी और मारपीट सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में भी चालान कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं। हदां थाना- सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र बस्तीराम विश्नोई के खिलाफ चोरी, मारपीट, रेप, फिरौती, अवैध हथियार, फायरिंग और जानलेवा हमले सहित 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा चालान कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *