Vijay Varma viral video: एक्टर विजय वर्मा को हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ऐसा कमेंट सुनने को मिला, जिसका उन्होंने तुरंत अपने अंदाज में जवाब दिया। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह ने विजय वर्मा को मजाक में ‘देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग’ कह दिया। ये सुनकर एक्टर ने भी मंच पर ही ह्यूमर के साथ पलटवार किया।
विजय वर्मा को ये अवॉर्ड ‘मटका किंग’ में उनके एक्टिंग के लिए मिला था। ट्रॉफी लेने के लिए जब वो मंच पर पहुंचे, तब डॉली सिंह ने उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज का जिक्र करते हुए ये कमेंट किया।
डॉली सिंह ने क्यों कहा ‘रेड फ्लैग’?
डॉली सिंह ने विजय को अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजय की पहचान ऐसे इंटेंस और दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर की बन चुकी है, जिनकी एंट्री होते ही दर्शक सोचने लगते हैं कि अब किसकी मुश्किल बढ़ने वाली है और उनका किरदार आगे क्या करेगा।
इसी कॉन्टैक्सट में डॉली ने मजाक करते हुए विजय को ‘देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग’ कह दिया। हालांकि, विजय ने भी इस कमेंट को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए तुरंत जवाब दिया।
विजय वर्मा ने दिया मजेदार जवाब
विजय ने डॉली की बात पर कहा कि बस लाल कपड़े का एक टुकड़ा खरीदकर घर पर रख लो और जितने चाहो उतने झंडे बना लो। डॉली ने उनके जवाब को ‘बेकार मजाक’ बताया। इसके बाद विजय ने भी एक और पंचलाइन के साथ जवाब दिया और कहा,“जैसे ही मैंने तुम्हारी बेकार तारीफों को एक तरफ रख दिया है।” मंच पर हुई ये नोकझोंक सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में आ गई।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी किया रिएक्ट
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बातचीत पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने डॉली सिंह की कमेंट को असहज करने वाला बताया और लिखा ये पूरा पल देखना काफी अजीब था, ‘जैसा बोओगे वैसा काटोगे’ लिखकर विजय वर्मा के जवाब पर प्रतिक्रिया दी।
बता दें, एक यूजर ने डॉली सिंह को टैग करते हुए लिखा, “कृपया आगे से कोई भी एंकरिंग करने से पहले सोच लें। अगर आप मेजबान हैं तो आपको मेहमानों का परिचय गरिमापूर्ण तरीके से कराना चाहिए। भले ही आप उनके निभाए नकारात्मक किरदारों की बात कर रही हों, लेकिन सम्मान के साथ बात करना जरूरी है। तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप पुराने खलनायकों गुलशन ग्रोवर, डैनी या रंजीत से भी इस तरह बात करने की हिम्मत करेंगी? ये उनका काम है, इसलिए उनसे सम्मान से बात करें।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हे भगवान, इसे देखना भी मुश्किल है।”

विजय वर्मा हाल ही में इस फिल्म में आए नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा को हाल ही में नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मटका किंग’में देखा गया था। 1960 और 1970 के दशक के मुंबई के मटका जुए के नेटवर्क की बैकग्राउंड पर बनी इस सीरीज में उन्होंने बृज भट्टी का किरदार निभाया था। कहानी में उनका किरदार मामूली शुरुआत से आगे बढ़कर जुए का बड़ा साम्राज्य खड़ा करता है। विजय इससे पहले ‘दहाड़’, ‘जाने जान’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी अलग और चैलेंजिंग रोल निभा चुके हैं।

