स्कूली-वैन की चपेट में 8 साल के बच्चे की मौत:तिलक एकेडमी की वैन ने आदित्य को मारी टक्कर; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्कूली-वैन की चपेट में 8 साल के बच्चे की मौत:तिलक एकेडमी की वैन ने आदित्य को मारी टक्कर; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

महराजगंज के घुघुली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चों को लेकर जा रही तिलक एकेडमी, पुराना खंडी चौराहा की स्कूली वैन ने आदित्य पुत्र दुर्गेश को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल आदित्य को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मचा कोहराम आदित्य की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। स्कूली वैन का चालक छोटेलाल बताया जा रहा है। पुलिस जुटा रही हादसे की जानकारी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच में वाहन की स्थिति, दुर्घटना के कारण और चालक की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं को शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने स्कूली वाहनों की जांच की मांग की हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच होनी चाहिए। साथ ही लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *