संत रविदास जयंती पर BJP का समरसता अभियान:सहरसा में पवित्र कलश यात्रा शुरू; सभी मंडलों-पंचायतों तक पहुंचेगा संदेश

संत रविदास जयंती पर BJP का समरसता अभियान:सहरसा में पवित्र कलश यात्रा शुरू; सभी मंडलों-पंचायतों तक पहुंचेगा संदेश

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित समरसता अभियान के तहत मंगलवार को सहरसा में पवित्र कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित संत रविदास जी महाराज मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा और पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन के नेतृत्व में पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों के लिए विधिवत रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर से विभिन्न मंडलों के लिए रवाना हुआ पवित्र कलश संत रविदास महाराज मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों के लिए रवाना किया गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ कलश का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि पवित्र कलश को सहरसा जिले के सभी मंडलों और पंचायतों तक ले जाया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक समरसता-भाईचारे का संदेश पहुंचाने का उद्देश्य पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि समरसता अभियान का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाती हैं। वर्तमान समय में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं। कलश यात्रा के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाने का दिया संदेश भाजपा प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर समानता और सद्भाव स्थापित करने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं समाज को एकजुट करने और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समरसता अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। सभी मंडलों और पंचायतों में निकलेगी कलश यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों में ले जाया जाएगा। इसके बाद पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी की ओर से सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि अभियान के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह कलश यात्रा के शुभारंभ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का श्रद्धा के साथ स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, मिहिर झा, रिंकी देवी, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला मंत्री पंकज पाठक, अरविंद भगत, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, महादलित मंच के संयोजक अवधेश राम, स्थानीय पुजारी विनोद राम, विनोद दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष कुमार, महावीर यादव और ज्योति कुमारी समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कलश को विभिन्न मंडलों के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्राप्त किया। इसके साथ ही सहरसा जिले में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता अभियान की शुरुआत हो गई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित समरसता अभियान के तहत मंगलवार को सहरसा में पवित्र कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित संत रविदास जी महाराज मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा और पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन के नेतृत्व में पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों के लिए विधिवत रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर से विभिन्न मंडलों के लिए रवाना हुआ पवित्र कलश संत रविदास महाराज मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों के लिए रवाना किया गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ कलश का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि पवित्र कलश को सहरसा जिले के सभी मंडलों और पंचायतों तक ले जाया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक समरसता-भाईचारे का संदेश पहुंचाने का उद्देश्य पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि समरसता अभियान का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाती हैं। वर्तमान समय में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं। कलश यात्रा के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाने का दिया संदेश भाजपा प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर समानता और सद्भाव स्थापित करने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं समाज को एकजुट करने और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समरसता अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। सभी मंडलों और पंचायतों में निकलेगी कलश यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों में ले जाया जाएगा। इसके बाद पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी की ओर से सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि अभियान के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह कलश यात्रा के शुभारंभ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का श्रद्धा के साथ स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, मिहिर झा, रिंकी देवी, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला मंत्री पंकज पाठक, अरविंद भगत, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, महादलित मंच के संयोजक अवधेश राम, स्थानीय पुजारी विनोद राम, विनोद दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष कुमार, महावीर यादव और ज्योति कुमारी समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कलश को विभिन्न मंडलों के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्राप्त किया। इसके साथ ही सहरसा जिले में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता अभियान की शुरुआत हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *