IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने भारत के लिए 69 गेंदों 66 रनों की तेज अर्धशतकीय पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और दो छक्के भी लगाए हैं। इन दो छक्कों के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 89 टेस्ट पारियों में ये मुकाम हासिल करते हुए एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 100 या उससे भी ज्यादा पारियां ली थीं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | बल्लेबाज | टीम | 100 छक्के पूरे करने तक पारियां | कुल छक्के |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ऋषभ पंत | भारत | 89* | 100 |
| 2 | एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 137 | 100 |
| 3 | ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 176 | 107 |
| 4 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 220 | 138 |
सबसे ज्यादा छक्के के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे पंत
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत सबसे छक्कों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड पूर्व खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं, जिनके नाम 138 छक्के दर्ज हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए। टॉप-10 की लिस्ट में दो और भारतीयों वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में क्रमश: 91 और 88 छक्के लगाए।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | करियर | मैच | पारियां | रन | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 2013-2026 | 122 | 220 | 7,273 | 138 |
| 2 | ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 2004-2016 | 101 | 176 | 6,453 | 107 |
| 3 | ऋषभ पंत | भारत | 2018-2026* | 51 | 89 | 3,662 | 100 |
| 4 | एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 1999-2008 | 96 | 137 | 5,570 | 100 |
| 5 | टिम साउदी | न्यूजीलैंड | 2008-2024 | 107 | 156 | 2,245 | 98 |
| 6 | क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 2000-2014 | 103 | 182 | 7,214 | 98 |
| 7 | जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 1995-2013 | 166 | 280 | 13,289 | 97 |
| 8 | वीरेंद्र सहवाग | भारत | 2001-2013 | 104 | 180 | 8,586 | 91 |
| 9 | एंजेलो मैथ्यूज | श्रीलंका | 2009-2025 | 119 | 212 | 8,214 | 90 |
| 10 | रोहित शर्मा | भारत | 2013-2024 | 67 | 116 | 4,301 | 88 |


