मथुरा कलेक्ट्रेट के सामने आधा किमी लंबा जाम:अफसरों की गाड़ियां भी फंसीं, सायरन बजाते रहे; श्रद्धालु-स्थानीय लोग परेशान हुए

मथुरा कलेक्ट्रेट के सामने आधा किमी लंबा जाम:अफसरों की गाड़ियां भी फंसीं, सायरन बजाते रहे; श्रद्धालु-स्थानीय लोग परेशान हुए

मथुरा शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए श्रद्धालु और अधिकारियों के वाहन भी फंस गए। गर्मी के बीच काफी देर तक वाहन रेंगते रहे। कलेक्ट्रेट के सामने लगे जाम में कई अधिकारियों के वाहन भी फंस गए। कुछ अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों के सायरन बजाए, लेकिन जाम इतना लंबा था कि उन्हें भी काफी देर तक निकलने का रास्ता नहीं मिला। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भूतेश्वर, नया बस स्टैंड और गोवर्धन चौराहा भी जाम से बेहाल कलेक्ट्रेट के अलावा भूतेश्वर तिराहा, नया बस स्टैंड और गोवर्धन चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर भी आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इन इलाकों में वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। इसके साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन यातायात की समस्या को और बढ़ा देते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य मार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस और संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं करते। सड़क का एक हिस्सा पार्किंग में इस्तेमाल होने से वाहनों के निकलने की जगह कम हो जाती है। इसके चलते यातायात धीमा पड़ता है और कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। रोज बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु, व्यवस्था सुधारने की मांग मथुरा में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। लोगों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने, प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *