मुजफ्फरपुर में दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या:आपसी रंजिश में घर में घुसकर हमला; बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे समेत आरोपी भी घायल

मुजफ्फरपुर में दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या:आपसी रंजिश में घर में घुसकर हमला; बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे समेत आरोपी भी घायल

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित ब्लॉक गेट माई स्थान के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आपसी रंजिश में दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 60 साल के भोला मियां और उनकी 9 साल की पोती अनब खातून के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, घटना उस वक्त की है, जब दोपहर में खाना खाने के बाद भोला मियां अपनी पोती अनब खातून के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान साहेबगंज थाना रोड के रहने वाले बशीर मियां का 27 साल का बेटा अलताब आलम घर में घुस आया और दोनों पर हमला कर दिया। हमले में भोला मियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अनब खातून को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बाहर से आया बुजुर्ग का बेटा, उस पर भी आरोपी ने किया हमला घटना के दौरान भोला मियां का बेटा 35 साल का बेटा मो. शमीम बाहर से आया और बाइक लगाकर घर की सीढ़ियां चढ़ने लगा। शमीम को देख आरोपी ने उस पर भी लोहे के रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद शमीम भी घायल हो गया। मोहम्मद शमीम ने बताया कि आरोपी के हमले के दौरान मैंने उसके चेहरे पर वार किया, जिसके बाद वो बेहोश होकर मेरे ही घर पर गिर गया। एक पड़ोसी ने तत्काल मेरी मदद की और आसपड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल, घायल आरोपी अलताब और मृतक बुजुर्ग के बेटे शमीम को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। पीड़ित और आरोपी पक्ष पट्टीदार, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका परिजनों के अनुसार, आरोपी अलताब आलम और मृतक भोला मियां आपस में पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से आपसी रंजिश चलने की बात बताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना के पीछे का विवाद क्या था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दादा-पोती की हत्या की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। घटना के कारणों के साथ-साथ आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित ब्लॉक गेट माई स्थान के पास आपसी रंजिश में हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित ब्लॉक गेट माई स्थान के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आपसी रंजिश में दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 60 साल के भोला मियां और उनकी 9 साल की पोती अनब खातून के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, घटना उस वक्त की है, जब दोपहर में खाना खाने के बाद भोला मियां अपनी पोती अनब खातून के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान साहेबगंज थाना रोड के रहने वाले बशीर मियां का 27 साल का बेटा अलताब आलम घर में घुस आया और दोनों पर हमला कर दिया। हमले में भोला मियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अनब खातून को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बाहर से आया बुजुर्ग का बेटा, उस पर भी आरोपी ने किया हमला घटना के दौरान भोला मियां का बेटा 35 साल का बेटा मो. शमीम बाहर से आया और बाइक लगाकर घर की सीढ़ियां चढ़ने लगा। शमीम को देख आरोपी ने उस पर भी लोहे के रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद शमीम भी घायल हो गया। मोहम्मद शमीम ने बताया कि आरोपी के हमले के दौरान मैंने उसके चेहरे पर वार किया, जिसके बाद वो बेहोश होकर मेरे ही घर पर गिर गया। एक पड़ोसी ने तत्काल मेरी मदद की और आसपड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल, घायल आरोपी अलताब और मृतक बुजुर्ग के बेटे शमीम को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। पीड़ित और आरोपी पक्ष पट्टीदार, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका परिजनों के अनुसार, आरोपी अलताब आलम और मृतक भोला मियां आपस में पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से आपसी रंजिश चलने की बात बताई जा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना के पीछे का विवाद क्या था, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दादा-पोती की हत्या की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। घटना के कारणों के साथ-साथ आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित ब्लॉक गेट माई स्थान के पास आपसी रंजिश में हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *