पटना के राजद ऑफिस में तेजस्वी यादव की ओर से ‘जीतनराम मांझी को श्रद्धांजलि’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं अभी जिंदा रहूंगा और बिहार के लिए जनहित के काम करता रहूंगा। मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि उन्होंने कोई पदार्थ लिया हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सामान्य व्यक्ति इस तरह की बातें नहीं करता। दरअसल, सोमवार को राजद के पटना ऑफिस में गयाजी के माउंटेनमैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए थे। तेजस्वी ने मंच से दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने के बजाए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का नाम ले लिया। हालांकि, टोकने पर उन्होंने दशरथ मांझी का नाम लिया। मांझी बोले- जनता के हित में काम करने से लोगों की दुआएं मिल रही हैं जीतनराम मांझी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि अभी हमको जिंदा रहना है, जनहित का काम करना है। उन्होंने कहा कि उनका अभी बहुत काम बाकी है और वह बिहार के लोगों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। मांझी ने यह भी कहा कि जनता के हित में काम करने की वजह से उन्हें लोगों की दुआएं मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अभी सक्रिय राजनीति में हैं और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्य में दो टेक्नोलॉजी सेंटर की स्वीकृति दिलाई, जिनका उद्घाटन भी हो चुका है। इसके अलावा, बोधगया में खादी से जुड़ा एक एक्सीलरेशन सेंटर भी खुलवाने की बात उन्होंने कही। मांझी ने दावा किया कि बिहार में कई क्षेत्रों में काम हो रहा है और आने वाले समय में विकास की तस्वीर और बदलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है। ‘तेजस्वी के साथ काम भी किया है और उनका कार्यकाल भी देखा है’ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ काम किया है और उनके कार्यकाल को भी देखा है। इसी आधार पर उन्होंने दोनों दौर की तुलना करते हुए कहा कि आज बिहार में विकास के नए काम हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। तेजस्वी यादव के कार्यकाल पर तंज कसते हुए मांझी ने कहा कि उस समय “चरवाहा विद्यालय” की चर्चा होती थी, जबकि अब उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थानों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। गयाजी में दो बड़े कॉरिडोर का किया जिक्र केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गयाजी में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर और बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर से जुड़े कॉरिडोर का काम आगे बढ़ने जा रहा है। इन परियोजनाओं को धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 तारीख को दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसके बाद संबंधित परियोजना पर काम आगे बढ़ेगा। मांझी के मुताबिक आने वाले कुछ वर्षों में इन योजनाओं का असर जमीन पर दिखाई देने लगेगा। ‘डबल इंजन सरकार में बढ़ रही विकास की रफ्तार’ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अंत में बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार को विकास की गति बढ़ाने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। पटना के राजद ऑफिस में तेजस्वी यादव की ओर से ‘जीतनराम मांझी को श्रद्धांजलि’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं अभी जिंदा रहूंगा और बिहार के लिए जनहित के काम करता रहूंगा। मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि उन्होंने कोई पदार्थ लिया हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि सामान्य व्यक्ति इस तरह की बातें नहीं करता। दरअसल, सोमवार को राजद के पटना ऑफिस में गयाजी के माउंटेनमैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए थे। तेजस्वी ने मंच से दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने के बजाए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का नाम ले लिया। हालांकि, टोकने पर उन्होंने दशरथ मांझी का नाम लिया। मांझी बोले- जनता के हित में काम करने से लोगों की दुआएं मिल रही हैं जीतनराम मांझी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि अभी हमको जिंदा रहना है, जनहित का काम करना है। उन्होंने कहा कि उनका अभी बहुत काम बाकी है और वह बिहार के लोगों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। मांझी ने यह भी कहा कि जनता के हित में काम करने की वजह से उन्हें लोगों की दुआएं मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अभी सक्रिय राजनीति में हैं और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्य में दो टेक्नोलॉजी सेंटर की स्वीकृति दिलाई, जिनका उद्घाटन भी हो चुका है। इसके अलावा, बोधगया में खादी से जुड़ा एक एक्सीलरेशन सेंटर भी खुलवाने की बात उन्होंने कही। मांझी ने दावा किया कि बिहार में कई क्षेत्रों में काम हो रहा है और आने वाले समय में विकास की तस्वीर और बदलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है। ‘तेजस्वी के साथ काम भी किया है और उनका कार्यकाल भी देखा है’ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ काम किया है और उनके कार्यकाल को भी देखा है। इसी आधार पर उन्होंने दोनों दौर की तुलना करते हुए कहा कि आज बिहार में विकास के नए काम हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। तेजस्वी यादव के कार्यकाल पर तंज कसते हुए मांझी ने कहा कि उस समय “चरवाहा विद्यालय” की चर्चा होती थी, जबकि अब उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थानों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। गयाजी में दो बड़े कॉरिडोर का किया जिक्र केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गयाजी में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर और बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर से जुड़े कॉरिडोर का काम आगे बढ़ने जा रहा है। इन परियोजनाओं को धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 तारीख को दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसके बाद संबंधित परियोजना पर काम आगे बढ़ेगा। मांझी के मुताबिक आने वाले कुछ वर्षों में इन योजनाओं का असर जमीन पर दिखाई देने लगेगा। ‘डबल इंजन सरकार में बढ़ रही विकास की रफ्तार’ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अंत में बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार को विकास की गति बढ़ाने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

