10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के साथ लोहे-डंडे से मारपीट:शेखपुरा के पचना गांव में कोचिंग जा रहे थे; 4 घायल, एक हिरासत में

10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के साथ लोहे-डंडे से मारपीट:शेखपुरा के पचना गांव में कोचिंग जा रहे थे; 4 घायल, एक हिरासत में

शेखपुरा के पचना गांव में मंगलवार को कोचिंग जा रहे 10वीं कक्षा के चार छात्रों पर हमला किया गया। गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में घेरकर लोहे के पंजे और डंडों से मारपीट की, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों की पहचान पचना गांव निवासी दिलीप रविदास के पुत्र रवि कुमार, नागेश्वर रविदास के पुत्र ऋतिक कुमार, मोहन रविदास के पुत्र विकास कुमार और बृजू रविदास के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है। 15 अगस्त को गांव में हुआ था विवाद घायल रवि कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कोचिंग जा रहा था, तभी मनीष कुमार, निशांत कुमार, रौशन, मौषम कुमार, मनखुश कुमार, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, रजनीश कुमार सहित अन्य युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। रवि के अनुसार, 15 अगस्त को गांव में हुए एक विवाद के दौरान उसने एक युवक को मारपीट से बचाने का प्रयास किया था। हमलावरों ने इसी बात से नाराज होकर मंगलवार को उन पर हमला किया। एक आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी घटना के बाद पीड़ितों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दिलखुश कुमार नामक एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शेखपुरा के पचना गांव में मंगलवार को कोचिंग जा रहे 10वीं कक्षा के चार छात्रों पर हमला किया गया। गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में घेरकर लोहे के पंजे और डंडों से मारपीट की, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों की पहचान पचना गांव निवासी दिलीप रविदास के पुत्र रवि कुमार, नागेश्वर रविदास के पुत्र ऋतिक कुमार, मोहन रविदास के पुत्र विकास कुमार और बृजू रविदास के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है। 15 अगस्त को गांव में हुआ था विवाद घायल रवि कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कोचिंग जा रहा था, तभी मनीष कुमार, निशांत कुमार, रौशन, मौषम कुमार, मनखुश कुमार, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, रजनीश कुमार सहित अन्य युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। रवि के अनुसार, 15 अगस्त को गांव में हुए एक विवाद के दौरान उसने एक युवक को मारपीट से बचाने का प्रयास किया था। हमलावरों ने इसी बात से नाराज होकर मंगलवार को उन पर हमला किया। एक आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी घटना के बाद पीड़ितों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दिलखुश कुमार नामक एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *