‘चोर ही चोरी के खिलाफ बोल रहा है’:गिरिराज सिंह बोले- तेजस्वी कोई भी यात्रा निकला लें, जनता सब जानती है; खड़गे को बताया राहुल गांधी का तोता

‘चोर ही चोरी के खिलाफ बोल रहा है’:गिरिराज सिंह बोले- तेजस्वी कोई भी यात्रा निकला लें, जनता सब जानती है; खड़गे को बताया राहुल गांधी का तोता

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने तेजस्वी यादव के 19 अगस्त को प्रस्तावित राजभवन मार्च को ढोंग करार दिया। साथ ही बीजेपी को देशभक्ति का पाठ न पढ़ाने की बात कहने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को करारा जवाब दिया। 19 अगस्त को पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर राजभवन मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी को देखकर ऐसा लगता है मानो आज चोर ही चोरी के खिलाफ बोल रहा है। यह अपने पिताजी से शिक्षा लेते हैं, जिनके शासनकाल में अपराध चरम सीमा पर रहा, आज वे चोरी के खिलाफ बोल रहे हैं। मुझे तो यह देखकर हंसी आती है। कांग्रेस को राहुल-सोनिया की पार्टी बताया केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस अब वह कांग्रेस नहीं रही, जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी। यह अब केवल चाटुकारों की कांग्रेस बनकर रह गई है। आज की कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पार्टी है। मल्लिकार्जुन खड़गे तो तोता हैं। जितना राहुल गांधी उन्हें पढ़ा देते हैं, उतना ही वे रटकर बोल देते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी जिंदगी की दो पुश्तें राजनीति में देख ली, लेकिन अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी वे स्वतंत्र अध्यक्ष की भूमिका में नहीं हैं। अगर कांग्रेस में जरा सी भी राष्ट्रभक्ति बची होती, तो वे देश के अंदर ‘वंदे मातरम’ को अपमानित करने का काम नहीं करते। राहुल गांधी को घेरा गिरिराज सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी आमंत्रण मिलने और नेता प्रतिपक्ष का संवैधानिक पद होने के बावजूद राहुल झंडारोहण में शामिल नहीं हुए। यह स्पष्ट दिखाता है कि न तो वे लोकतंत्र को मानते हैं और न ही राष्ट्र को। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने तेजस्वी यादव के 19 अगस्त को प्रस्तावित राजभवन मार्च को ढोंग करार दिया। साथ ही बीजेपी को देशभक्ति का पाठ न पढ़ाने की बात कहने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को करारा जवाब दिया। 19 अगस्त को पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर राजभवन मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी को देखकर ऐसा लगता है मानो आज चोर ही चोरी के खिलाफ बोल रहा है। यह अपने पिताजी से शिक्षा लेते हैं, जिनके शासनकाल में अपराध चरम सीमा पर रहा, आज वे चोरी के खिलाफ बोल रहे हैं। मुझे तो यह देखकर हंसी आती है। कांग्रेस को राहुल-सोनिया की पार्टी बताया केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस अब वह कांग्रेस नहीं रही, जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी। यह अब केवल चाटुकारों की कांग्रेस बनकर रह गई है। आज की कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पार्टी है। मल्लिकार्जुन खड़गे तो तोता हैं। जितना राहुल गांधी उन्हें पढ़ा देते हैं, उतना ही वे रटकर बोल देते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी जिंदगी की दो पुश्तें राजनीति में देख ली, लेकिन अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी वे स्वतंत्र अध्यक्ष की भूमिका में नहीं हैं। अगर कांग्रेस में जरा सी भी राष्ट्रभक्ति बची होती, तो वे देश के अंदर ‘वंदे मातरम’ को अपमानित करने का काम नहीं करते। राहुल गांधी को घेरा गिरिराज सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी आमंत्रण मिलने और नेता प्रतिपक्ष का संवैधानिक पद होने के बावजूद राहुल झंडारोहण में शामिल नहीं हुए। यह स्पष्ट दिखाता है कि न तो वे लोकतंत्र को मानते हैं और न ही राष्ट्र को।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *