विजय प्रकाश मीणा सीवान के बने नए डीएम:2016 बैच के IAS अधिकारी संभालेंगे जिले की कमान, IIT मुंबई से किया था बीटेक

विजय प्रकाश मीणा सीवान के बने नए डीएम:2016 बैच के IAS अधिकारी संभालेंगे जिले की कमान, IIT मुंबई से किया था बीटेक

सीवान को नया जिला पदाधिकारी मिल गया है। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात अधिसूचना जारी कर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी विजय प्रकाश मीणा को सीवान का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वे जिले के 39वें डीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके पदभार ग्रहण करने की तैयारी तेज कर दी गई है और संभावना है कि वे बुधवार तक सीवान पहुंचकर पदभार संभाल लेंगे। सीवान के डीएम बनने से पहले विजय प्रकाश मीणा बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व, उन्होंने पटना के पटौरी में अनुमंडल पदाधिकारी, वैशाली में उपविकास आयुक्त, पशुपालन निदेशालय के निदेशक और बिहार सरकार के उद्योग विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे लगभग 17 माह तक मधेपुरा के जिला पदाधिकारी भी रहे हैं। आम लोगों के बीच उम्मीदें बढ़ी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपने कार्यकाल के दौरान विजय प्रकाश मीणा कुशल प्रबंधन, तकनीकी सोच और नवाचार आधारित प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। सीवान में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक और आम लोगों के बीच उम्मीदें बढ़ी हैं। उनकी तकनीकी पृष्ठभूमि शहरी विकास, आधारभूत संरचना, ग्रामीण योजनाओं और सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में उपयोगी साबित हो सकती है। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले विजय प्रकाश मीणा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई से बीटेक की पढ़ाई की है। तकनीकी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और वर्ष 2016 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया था। मां-बेटी समेत 3 लोगों की हो गई थी मौत हालांकि, मधेपुरा के डीएम के रूप में उनका कार्यकाल एक सड़क दुर्घटना को लेकर भी चर्चा में रहा था। 21 नवंबर को अहले सुबह उनकी सरकारी गाड़ी से चार लोगों के कुचले जाने की घटना हुई थी, जिसमें मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया था कि हादसे के समय डीएम विजय प्रकाश मीणा वाहन में मौजूद थे। जबकि प्रशासन की ओर से कहा गया था कि घटना के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद नहीं थे। अब सीवान की जिम्मेदारी संभालने जा रहे विजय प्रकाश मीणा के सामने जिले में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं की गति, शहरी समस्याओं और आम लोगों तक प्रशासनिक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने जैसी कई अहम चुनौतियां होंगी। नए डीएम के कार्यभार संभालने के साथ ही सीवान के प्रशासनिक तंत्र में भी बदलाव की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। सीवान को नया जिला पदाधिकारी मिल गया है। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात अधिसूचना जारी कर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी विजय प्रकाश मीणा को सीवान का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वे जिले के 39वें डीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके पदभार ग्रहण करने की तैयारी तेज कर दी गई है और संभावना है कि वे बुधवार तक सीवान पहुंचकर पदभार संभाल लेंगे। सीवान के डीएम बनने से पहले विजय प्रकाश मीणा बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व, उन्होंने पटना के पटौरी में अनुमंडल पदाधिकारी, वैशाली में उपविकास आयुक्त, पशुपालन निदेशालय के निदेशक और बिहार सरकार के उद्योग विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे लगभग 17 माह तक मधेपुरा के जिला पदाधिकारी भी रहे हैं। आम लोगों के बीच उम्मीदें बढ़ी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपने कार्यकाल के दौरान विजय प्रकाश मीणा कुशल प्रबंधन, तकनीकी सोच और नवाचार आधारित प्रशासन के लिए जाने जाते हैं। सीवान में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक और आम लोगों के बीच उम्मीदें बढ़ी हैं। उनकी तकनीकी पृष्ठभूमि शहरी विकास, आधारभूत संरचना, ग्रामीण योजनाओं और सरकारी सेवाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में उपयोगी साबित हो सकती है। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले विजय प्रकाश मीणा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई से बीटेक की पढ़ाई की है। तकनीकी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और वर्ष 2016 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया था। मां-बेटी समेत 3 लोगों की हो गई थी मौत हालांकि, मधेपुरा के डीएम के रूप में उनका कार्यकाल एक सड़क दुर्घटना को लेकर भी चर्चा में रहा था। 21 नवंबर को अहले सुबह उनकी सरकारी गाड़ी से चार लोगों के कुचले जाने की घटना हुई थी, जिसमें मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया था कि हादसे के समय डीएम विजय प्रकाश मीणा वाहन में मौजूद थे। जबकि प्रशासन की ओर से कहा गया था कि घटना के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद नहीं थे। अब सीवान की जिम्मेदारी संभालने जा रहे विजय प्रकाश मीणा के सामने जिले में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं की गति, शहरी समस्याओं और आम लोगों तक प्रशासनिक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने जैसी कई अहम चुनौतियां होंगी। नए डीएम के कार्यभार संभालने के साथ ही सीवान के प्रशासनिक तंत्र में भी बदलाव की नई शुरुआत देखने को मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *