पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि के मौके पर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई थी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान 2 बार फिसल गई थी। तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी की जगह केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी का नाम ले लिया। इसके बाद जीतन राम मांझी ने ‘X’ पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव पर प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा, ‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल।’ इसके बाद मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है बाबू साहब का रात वाला नशा अभी उतरा नहीं था, इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे। अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में तेजस्वी यादव जीते-जी अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे। उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, ‘नशा कुछ भी करा सकता है।’ ‘जीतन राम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे सभी का आभार’ राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा था, ‘आज जीतन राम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार करता हूं।’ इस दौरान मंच और सभागार में मौजूद लोगों ने उन्हें सही नाम बताया। इसके बाद तेजस्वी ने दशरथ मांझी का नाम लिया। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि दूर-दराज से मुसहर समाज के लोग दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को नमन किया।
दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर हुआ था कार्यक्रम दरअसल, राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के कई नेता और बड़ी संख्या में मुसहर समाज के लोग शामिल हुए। इसी दौरान तेजस्वी यादव के मुंह से दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम निकल गया था। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि के मौके पर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई थी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान 2 बार फिसल गई थी। तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी की जगह केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी का नाम ले लिया। इसके बाद जीतन राम मांझी ने ‘X’ पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव पर प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा, ‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल।’ इसके बाद मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है बाबू साहब का रात वाला नशा अभी उतरा नहीं था, इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे। अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में तेजस्वी यादव जीते-जी अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे। उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, ‘नशा कुछ भी करा सकता है।’ ‘जीतन राम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे सभी का आभार’ राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा था, ‘आज जीतन राम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार करता हूं।’ इस दौरान मंच और सभागार में मौजूद लोगों ने उन्हें सही नाम बताया। इसके बाद तेजस्वी ने दशरथ मांझी का नाम लिया। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि दूर-दराज से मुसहर समाज के लोग दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को नमन किया।
दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर हुआ था कार्यक्रम दरअसल, राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के कई नेता और बड़ी संख्या में मुसहर समाज के लोग शामिल हुए। इसी दौरान तेजस्वी यादव के मुंह से दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम निकल गया था।

