हनुमानगढ़ में 121.57 ग्राम हेरोइन और कार जब्त:1 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, नोहर और टाउन में अलग-अलग कार्रवाई

हनुमानगढ़ में 121.57 ग्राम हेरोइन और कार जब्त:1 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, नोहर और टाउन में अलग-अलग कार्रवाई

हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 121.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने इन मामलों में एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ टाउन में पकड़े गए 4 आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के साथ एक कार भी जब्त की गई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नोहर में महिला आरोपी से 32.07 ग्राम हेरोइन बरामद
नोहर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सबिना बानो (33) को गिरफ्तार किया। महिला से 32.07 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सबिना बानो पत्नी अल्ताफ मुल्तानी, निवासी वार्ड नंबर 27, गुशाला के पास, नोहर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में वार्ड नंबर 28 में किराए पर रह रही थी।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। हनुमानगढ़ टाउन में कार सवार 4 युवकों से 89.50 ग्राम हेरोइन
दूसरी कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने कोहला रोड पर की। थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुशील कुमार मय टीम गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध नजर आई कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में सवार 4 युवकों के कब्जे से कुल 89.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह (34), जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा (35), साहिल (29) और वरुण कुमार (35) शामिल है। इनमें कुलदीप सिंह और जसविंद्र सिंह पंजाब के बठिंडा जिले के निवासी हैं। साहिल हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र और वरुण कुमार संगरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *