समस्तीपुर- लोजपा(रा.) नेता पर फायरिंग मामले में बदमाश अरेस्ट:एसआईटी, एसटीएफ ने हाथीदह स्टेशन के पास से पकड़ा; जमीन कारोबार में हत्या की साजिश रची थी

समस्तीपुर- लोजपा(रा.) नेता पर फायरिंग मामले में बदमाश अरेस्ट:एसआईटी, एसटीएफ ने हाथीदह स्टेशन के पास से पकड़ा; जमीन कारोबार में हत्या की साजिश रची थी

समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिनेमा कारोबारी और लोजपा(रा.) नेता रोहित कुमार उर्फ अंटू ईशर पर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मनीष कुमार राम उर्फ मनिया के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी, एसटीएफ और नगर पुलिस की टीम ने ट्रेन में सफर करने के दौरान हाथीदह स्टेशन के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे समस्तीपुर लेकर पहुंची, जहां पूछताछ की गई। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, मनिया पर नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में लूट, आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में वह जमानत पर बाहर था। अंटू इस्सर पर हुई फायरिंग के मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जानिए लोजपा(रा.) नेता पर फायरिंग का पूरा मामला 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) देर शाम लोजपा(आर.) नेता सह प्रॉपर्टी डीलर अंटू ईशर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग करके घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। जानलेवा हमले में ईशर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर शुभम कुमार को सीने में बुलेट लग गई। इस बीच बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक को भी गोली लगी थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी और उसका शव पटना ब्रिज पर मिला था। लोजपा(रा.) नेता के बयान पर पुलिस ने मनिया के अलावा शत्रुघ्न राय, राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी और लकी खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में पूर्व में राहुल कुमार और लकी खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, जहानाबाद से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड अंटू ईसर के बयान पर पुलिस ने मनिया के अलावा शत्रुघ्न राय, राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी और लकी खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय पर हत्या समेत कई मामले दर्ज है। लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न ने लोजपा(आर.)पार्टी में युवा नेता के रूप में सदस्यता ली थी। वहीं, पुल्लू सिंह सोना लूटकांड में आरोपी है। इसके अलावा चुसनी, मनीया पर लूट, गोलीबारी समेत कई मामला दर्ज है। जमीन कारोबार की अदावत में हत्या की रची गई थी साजिश पुलिस जांच में सामने आया था कि फायरिंग की घटना के पीछे अंटू ईसर और लोजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न राय के बीच जमीन कारोबार को लेकर चल रही अदावत मुख्य वजह थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते शत्रुघ्न राय और उसके सहयोगियों ने अंटू की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए 30 लाख रुपए की सुपारी दिए जाने की बात भी सामने आई थी। घटना के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई जानकारी के अनुसार अंटू ईशर पर भी कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है। अखिलेश राय, कुंदन यादव की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोर्ट से राहत मिल चुकी है। बाद के दिनों में अपराध जगत को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। कुछ साल से जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उधर, आरोपी बनाए गए शत्रुघ्न राय और पुल्लू सिंह भी जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिसे कारण दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदता बढ़ गई है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर शत्रुघ्न और अंटू में तनातनी बढ़ गई थी। इस घटना के पीछे उक्त वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिनेमा कारोबारी और लोजपा(रा.) नेता रोहित कुमार उर्फ अंटू ईशर पर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मनीष कुमार राम उर्फ मनिया के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी, एसटीएफ और नगर पुलिस की टीम ने ट्रेन में सफर करने के दौरान हाथीदह स्टेशन के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे समस्तीपुर लेकर पहुंची, जहां पूछताछ की गई। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, मनिया पर नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में लूट, आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में वह जमानत पर बाहर था। अंटू इस्सर पर हुई फायरिंग के मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जानिए लोजपा(रा.) नेता पर फायरिंग का पूरा मामला 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) देर शाम लोजपा(आर.) नेता सह प्रॉपर्टी डीलर अंटू ईशर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग करके घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। जानलेवा हमले में ईशर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर शुभम कुमार को सीने में बुलेट लग गई। इस बीच बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक को भी गोली लगी थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी और उसका शव पटना ब्रिज पर मिला था। लोजपा(रा.) नेता के बयान पर पुलिस ने मनिया के अलावा शत्रुघ्न राय, राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी और लकी खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में पूर्व में राहुल कुमार और लकी खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, जहानाबाद से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड अंटू ईसर के बयान पर पुलिस ने मनिया के अलावा शत्रुघ्न राय, राजीव कुमार सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी और लकी खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था। मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय पर हत्या समेत कई मामले दर्ज है। लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न ने लोजपा(आर.)पार्टी में युवा नेता के रूप में सदस्यता ली थी। वहीं, पुल्लू सिंह सोना लूटकांड में आरोपी है। इसके अलावा चुसनी, मनीया पर लूट, गोलीबारी समेत कई मामला दर्ज है। जमीन कारोबार की अदावत में हत्या की रची गई थी साजिश पुलिस जांच में सामने आया था कि फायरिंग की घटना के पीछे अंटू ईसर और लोजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न राय के बीच जमीन कारोबार को लेकर चल रही अदावत मुख्य वजह थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते शत्रुघ्न राय और उसके सहयोगियों ने अंटू की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए 30 लाख रुपए की सुपारी दिए जाने की बात भी सामने आई थी। घटना के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई जानकारी के अनुसार अंटू ईशर पर भी कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है। अखिलेश राय, कुंदन यादव की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोर्ट से राहत मिल चुकी है। बाद के दिनों में अपराध जगत को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। कुछ साल से जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उधर, आरोपी बनाए गए शत्रुघ्न राय और पुल्लू सिंह भी जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिसे कारण दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदता बढ़ गई है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर शत्रुघ्न और अंटू में तनातनी बढ़ गई थी। इस घटना के पीछे उक्त वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *