अर्धनग्न कर शख्स को घर से निकालने का वीडियो वायरल:सीवान में 25 नामजद और 62 अज्ञात पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

अर्धनग्न कर शख्स को घर से निकालने का वीडियो वायरल:सीवान में 25 नामजद और 62 अज्ञात पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

सीवान में एक व्यक्ति को अर्धनग्न अवस्था में घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले संतोष सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर डॉ. भीमराव आंबेडकर और दलित समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बनी। लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट कर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन बंगरा गांव की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने सोमवार देर रात प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने गांव में दोनों पक्षों से बातचीत की थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन प्राप्त हुए, जिनके आधार पर आंदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज एसडीपीओ के अनुसार, संतोष सिंह की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर 12 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष यानी दलित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर 13 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों प्राथमिकियों में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों मामलों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर ले जाते हुए का वीडियो वायरल गौरतलब है कि उज्जैन बंगरा गांव से रविवार की शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में संतोष सिंह को कुछ युवकों द्वारा घर से बाहर निकालकर अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर ले जाते हुए देखा गया था। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और संतोष सिंह के आवेदन पर कार्रवाई शुरू की। अब दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के साथ-साथ वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीवान में एक व्यक्ति को अर्धनग्न अवस्था में घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले संतोष सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर डॉ. भीमराव आंबेडकर और दलित समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बनी। लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट कर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन बंगरा गांव की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने सोमवार देर रात प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने गांव में दोनों पक्षों से बातचीत की थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन प्राप्त हुए, जिनके आधार पर आंदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज एसडीपीओ के अनुसार, संतोष सिंह की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर 12 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष यानी दलित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर 13 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों प्राथमिकियों में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों मामलों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर ले जाते हुए का वीडियो वायरल गौरतलब है कि उज्जैन बंगरा गांव से रविवार की शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में संतोष सिंह को कुछ युवकों द्वारा घर से बाहर निकालकर अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर ले जाते हुए देखा गया था। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और संतोष सिंह के आवेदन पर कार्रवाई शुरू की। अब दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के साथ-साथ वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *