नालंदा जिले से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में 30 सदस्यीय दल जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यह दल मुरारपुर शिव मंदिर के पास से प्रस्थान कर रजौरी के रास्ते पुंछ जिले में स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम पहुंचेगा। 27 अगस्त तक निर्धारित है कार्यक्रम दक्षिण बिहार के प्रांत परावर्तन प्रमुख धीरज कुमार ने बताया कि यह यात्रा 16 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित की गई है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से बजरंग दल के कार्यकर्ता पुंछ पहुंच रहे हैं। नालंदा जिले से इस दल में 25 पुरुष, 5 महिलाएं और कुछ बच्चे शामिल हैं। , दल के वहां पहुंचते ही अगले दिन से दर्शन, पूजा-अर्चना और संगठन के अन्य निर्धारित कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। अंग वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण दल के प्रस्थान से पूर्व मुरारपुर शिव मंदिर के पास संगठन के कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों को तिलक लगाकर विदा किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ता सोना लाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर यात्रियों के लिए रसद और अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई थी। सभी 30 यात्रियों को संगठन की ओर से टी-शर्ट, अंगवस्त्र (गमछा), पानी की बोतलें और बिस्किट का वितरण किया गया। ताकि यात्रा के दौरान उन्हें कोई असुविधा न हो। हर साल जाते हैं लोग विहिप और बजरंग दल की ओर से हर साल संगठन से जुड़े सदस्यों को बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर भेजा जाता है। यह एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। इस वर्ष भी तय कार्यक्रम के अनुसार जत्थे को रवाना किया गया। यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए मौके पर संजीव कुमार, भव देव प्रसाद, श्रीकांत वर्मा और सोना लाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। नालंदा जिले से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में 30 सदस्यीय दल जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यह दल मुरारपुर शिव मंदिर के पास से प्रस्थान कर रजौरी के रास्ते पुंछ जिले में स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम पहुंचेगा। 27 अगस्त तक निर्धारित है कार्यक्रम दक्षिण बिहार के प्रांत परावर्तन प्रमुख धीरज कुमार ने बताया कि यह यात्रा 16 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित की गई है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से बजरंग दल के कार्यकर्ता पुंछ पहुंच रहे हैं। नालंदा जिले से इस दल में 25 पुरुष, 5 महिलाएं और कुछ बच्चे शामिल हैं। , दल के वहां पहुंचते ही अगले दिन से दर्शन, पूजा-अर्चना और संगठन के अन्य निर्धारित कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। अंग वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण दल के प्रस्थान से पूर्व मुरारपुर शिव मंदिर के पास संगठन के कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों को तिलक लगाकर विदा किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ता सोना लाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर यात्रियों के लिए रसद और अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई थी। सभी 30 यात्रियों को संगठन की ओर से टी-शर्ट, अंगवस्त्र (गमछा), पानी की बोतलें और बिस्किट का वितरण किया गया। ताकि यात्रा के दौरान उन्हें कोई असुविधा न हो। हर साल जाते हैं लोग विहिप और बजरंग दल की ओर से हर साल संगठन से जुड़े सदस्यों को बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर भेजा जाता है। यह एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। इस वर्ष भी तय कार्यक्रम के अनुसार जत्थे को रवाना किया गया। यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए मौके पर संजीव कुमार, भव देव प्रसाद, श्रीकांत वर्मा और सोना लाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

