देश में कितने सांसदों-विधायकों पर आपराधिक केस? सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें राजस्थान की स्थिति

देश में कितने सांसदों-विधायकों पर आपराधिक केस? सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें राजस्थान की स्थिति

Supreme Court Report Criminal Cases Against MP-MLA: जयपुर: देश भर की विभिन्न अदालतों में पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ 4 हजार 442 मुकदमे चल रहे हैं। पिछले साल 1 हजार 243 मुकदमों का निस्तारण होने के बावजूद अब भी 519 मामले ऐसे हैं, जो 10 साल से भी अधिक समय से लंबित हैं।

बताते चलें कि पिछले साल पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ 1 हजार 050 नए आपराधिक मामले दर्ज हुए। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि राजस्थान में आठ साल बाद फिर से इस श्रेणी में लंबित मुकदमों का आंकड़ा 50 से नीचे आ गया है।

न्यायमित्र विजय हंसारिया ने पेश की रिपोर्ट

पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मुकदमों से संबंधित मामले में न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया की ओर से सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट से इस स्थिति का खुलासा हुआ। न्यायमित्र हंसारिया इस मामले में अब तक सुप्रीम कोर्ट में 22 रिपोर्ट पेश कर चुके हैं।

रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

  • 14 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले।
  • मौजूदा सांसदों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 335।
  • पूर्व सांसदों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 269।
  • मौजूदा विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 1 हजार 222।
  • पूर्व विधायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या 1 हजार 339।
  • 700 ऐसे मामले हैं, जिनमें जांच अधूरी है।
  • 360 ऐसे मामले हैं, जिनमें तीन साल से अधिक समय से जांच अधूरी है।

राजस्थान में क्या है स्थिति?

  • हाईकोर्ट वेबसाइट के अनुसार लंबित कुल मामले 41।
  • जबकि न्यायमित्र की निजी जानकारी के अनुसार लंबित कुल मामले 49।

सारणी से समझें राजस्थान की स्थिति

वर्ष लंबित मामले
दिसम्बर 2018 49
दिसम्बर 2021 56
नवम्बर 2022 57
जनवरी 2024 57
जनवरी 2025 53
जुलाई 2026 49

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *