दरभंगा- लोडेड पिस्टल और गोली के साथ युवक गिरफ्तार:रंगदारी वसूलने जा रहा था, 2 साथी मौके से फरार; क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

दरभंगा- लोडेड पिस्टल और गोली के साथ युवक गिरफ्तार:रंगदारी वसूलने जा रहा था, 2 साथी मौके से फरार; क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

दरभंगा के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भटियारीसराय मोहल्ले से लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मौके से 2 लोग भागने में कामयाब रहे। आरोपी लहेरियासराय के मौलागंज वार्ड नंबर-28 का रहने वाला है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने पहुंचे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों का पीछा किया। इस दौरान शशि रंजन को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भटियारीसराय और दोनार चौक के बीच रहने वाले एक व्यक्ति से रंगदारी की रकम लेने जा रहा था। पुलिस फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और रंगदारी के मामले से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। दरभंगा के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भटियारीसराय मोहल्ले से लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मौके से 2 लोग भागने में कामयाब रहे। आरोपी लहेरियासराय के मौलागंज वार्ड नंबर-28 का रहने वाला है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने पहुंचे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्धों का पीछा किया। इस दौरान शशि रंजन को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भटियारीसराय और दोनार चौक के बीच रहने वाले एक व्यक्ति से रंगदारी की रकम लेने जा रहा था। पुलिस फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और रंगदारी के मामले से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *