Ajmer Municipal Corporation : लॉटरी में 20 अजा, 2 OBC और 42 अनारक्षित के लिए आरक्षित, कई उम्मीदवार मायूस

Ajmer Municipal Corporation : लॉटरी में 20 अजा, 2 OBC और 42 अनारक्षित के लिए आरक्षित, कई उम्मीदवार मायूस

Ajmer Municipal Corporation : अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले के 8 अन्य निकायों की आरक्षण लॉटरी सोमवार को जवाहर रंगमंच में निकाली गई। नगर निगम के 80 में से अनुसूचित जाति के लिए 20 वार्ड आरक्षित किए गए। अनुसूचित जनजाति के 2, ओबीसी के 16, सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के 42 वार्ड रखे गए हैं। आरक्षण लॉटरी निकलने के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को नई जमीन तलाशनी पड़ेगी। अजमेर के जिला कलक्टर लोकबंधु की अगुवाई में नगर निगम के 80 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इससे भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं-पूर्व पार्षदों का सियासी गणित बिगड़ गया। इसके अलावा पुष्कर और किशनगढ़ नगर परिषद, केकड़ी, नसीराबाद, सरवाड़, सावर, पीसांगन, टांटोटी नगर पालिका के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई।

अजमेर नगर निगम में महिलाओं के लिए 28 वार्ड

कुल 80 में से अनारक्षित महिला, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग में 28 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। शेष 52 वार्ड में भी श्रेणीवार महिलाएं और पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे।

Ajmer Municipal Corporation
Ajmer Municipal Corporation : जवाहर रंगमंच स्थित लॉटरी के दौरान मौजूद लोग। फोटो पत्रिका

इन वार्ड से संभावित महिला महापौर का चुनाव

महापौर के लिए इस बार अनारक्षित महिला का पद रखा गया है। सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 03, 05, 11, 12, 16, 32, 39, 59,57, 64, 69,70, 72 और 74 शामिल हैं। इनमें से अनारक्षित महिला की दावेदारी सामने आएगी। भाजपा और कांग्रेस वर्तमान अनारक्षित महिला पार्षदों पर दांव खेलेंगे या कोई नया चेहरा उतारने की रणनीति बनाएंगे, यह टिकटों पर निर्भर करेगा।

यों हुआ श्रेणीवार आरक्षण……

वार्ड – 1- अनारक्षित ,पहले-अनारक्षित
वार्ड – 2- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित
वार्ड – 3- अनारक्षित महिला, पहले-अनारक्षित महिला
वार्ड – 4- ओबीसी महिला, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 5- अनारक्षित महिला, पहले-ओबीसी
वार्ड – 6- ओबीसी, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 7- अनारक्षित , पहले-अजा
वार्ड – 8- अनारक्षित , पहले- अजा
वार्ड – 9- एससी अनारक्षित , पहले ओबीसी
वार्ड – 10- अजा महिला, पहले अनारक्षित
वार्ड – 11- अनारक्षित महिला, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 12- अनारक्षित महिला, पहले-ओबीसी महिला
वार्ड – 13- ओबीसी, पहले-ओबीसी
वार्ड – 14- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित महिला
वार्ड – 15- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित
वार्ड – 16- अनारक्षित महिला, पहले अनारक्षित
वार्ड – 17- ओबीसी, पहले- अजा
वार्ड – 18- अजा, पहले-अजा
वार्ड – 19- अजा, पहले-अजा महिला
वार्ड – 20- अनारक्षित , पहले-ओबीसी महिला
वार्ड – 21- अनारक्षित , पहले- अजा
वार्ड – 22- अजा, पहले-अजा
वार्ड – 23- अजा महिला, पहले-अजा महिला
वार्ड – 24- अनारक्षित , पहले-ओबीसी
वार्ड – 25- अजा महिला, पहले अजा
वार्ड – 26- अजा, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 27- अजा, पहले-अजा
वार्ड – 28- अनारक्षित, पहले-ओबीसी महिला
वार्ड – 29- ओबीसी, पहले-अनारक्षित महिला
वार्ड – 30- ओबीसी महिला, पहले-ओबीसी
वार्ड – 31- ओबीसी, पहले- सामान्य महिला
वार्ड – 32- अनारक्षित महिला, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 33- अनारक्षित , पहले- ओबीसी
वार्ड – 34- अनारक्षित , पहले अनारक्षित
वार्ड – 35- ओबीसी, पहले-ओबीसी महिला
वार्ड – 36 – अनारक्षित , पहले-अनारक्षित
वार्ड – 37- ओबीसी, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 38- अनारक्षित , पहले- अनारक्षित
वार्ड – 39- सामान्य महिला, पहले-सामान्य महिला
वार्ड – 40- अनारक्षित , पहले अनारक्षित महिला
वार्ड – 41- अनारक्षित , पहले सामान्य महिला
वार्ड – 42- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित
वार्ड – 43- अजा, पहले-अजा महिला
वार्ड – 44- अजा, पहले-अजा महिला
वार्ड – 45- अजा, पहले-अनारक्षित महिला
वार्ड – 46- अजा, पहले-अजा
वार्ड – 47- अजा महिला, पहले अजा महिला
वार्ड – 48- अजा, पहले-अजा
वार्ड – 49- अजा, पहले- अजा महिला
वार्ड – 50- अजा, पहले-अजा
वार्ड – 51- अजा, पहले- अजा महिला
वार्ड – 52- अनारक्षित , पहले- अजा महिला
वार्ड – 53- अनु.जा, पहले-अनु.जा
वार्ड – 54- अजजा महिला, पहले- अजजा महिला
वार्ड – 55- अनारक्षित , पहले- ओबीसी
वार्ड – 56- अनारक्षित , पहले- सामान्य महिला
वार्ड – 57- अनारक्षित महिला, पहले- सामान्य
वार्ड – 58- अनारक्षित , पहले-सामान्य
वार्ड – 59- अनारक्षित महिला, पहले ओबीसी
वार्ड – 60- ओबीसी महिला, पहले- अनारक्षित महिला
वार्ड – 61- अजजा महिला, पहले- अजजा महिला
वार्ड – 62- अजा महिला, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 63- ओबीसी, पहले- सामान्य
वार्ड – 64 – सामान्य महिला, पहले-ओबीसी महिला
वार्ड – 65- ओबीसी, पहले अनारक्षित
वार्ड – 66- ओबीसी, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 67- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित महिला
वार्ड – 68- ओबीसी, पहले- ओबीसी महिला
वार्ड – 69- अनारक्षित महिला, पहले- अनारक्षित
वार्ड – 70- अनारक्षित महिला- पहले-अनारक्षित
वार्ड – 71- ओबीसी महिला, पहले- ओबीसी
वार्ड – 72- अनारक्षित महिला, पहले सामान्य
वार्ड – 73- अनारक्षित , पहले- सामान्य महिला
वार्ड – 74- अनारक्षित महिला, पहले अनारक्षित महिला
वार्ड – 75- अनारक्षित , पहले अनारक्षित महिला
वार्ड – 76- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित
वार्ड – 77- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित
वार्ड – 78- अनारक्षित , पहले- ओबीसी
वार्ड – 79- अनारक्षित , पहले-अनारक्षित
वार्ड – 80- ओबीसी महिला, पहले- ओबीसी

Ajmer Municipal Corporation
Ajmer Municipal Corporation : जवाहर रंगमंच स्थित लॉटरी के दौरान मौजूद विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि। फोटो पत्रिका

पिछली बार थे 60 वार्ड

नगर निगम के 2015 में हुए चुनाव में 60 वार्ड थे। नए परिसीमन के बाद शहर में 20 और वार्ड बनाए गए। इससे वार्डों की संख्या बढ़कर 80 हो गई। परिसीमन व लॉटरी के बाद वार्डों की तस्वीर बदल गई थी। भाजपा और कांग्रेस के कई पुराने पार्षदों ने अपने परिजन, रिश्तेदारों को टिकट दिलाए थे। इस बार लॉटरी के बाद यही स्थिति बनेगी।

jaipur qr code
जयपुर नगर निगम आरक्षण लॉटरी यहां देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *