88 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा:कटिहार के मनिहारी में घर बनाने की उम्मीद जगी,कमजोर परिवारों को मकान का लाभ

88 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा:कटिहार के मनिहारी में घर बनाने की उम्मीद जगी,कमजोर परिवारों को मकान का लाभ

कटिहार के मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की, अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, डीसीएलआर रंजीत कुमार और राजस्व पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चयनित 88 पात्र भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चे वितरित किए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सर्वेक्षण से पात्र भूमिहीन परिवारों को चिह्नित किया एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र भूमिहीन परिवारों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे परिवारों को रहने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बासगीत पर्चा मिलने से इन परिवारों को अपना घर बनाने का अधिकार और अवसर प्राप्त होगा। जरूरतमंद परिवारों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ बास्की ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें भूमि उपलब्ध कराने की यह प्रक्रिया इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि बासगीत पर्चा मिलने के बाद पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक पहल की जाएगी। इससे गरीब परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिल सकेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता-अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने जानकारी दी कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार पात्र भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सिंह ने लाभुकों को बासगीत पर्चे को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी। बासगीत पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में संतोष देखा गया। लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपना घर बनाने की उम्मीद मिली है। कटिहार के मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की, अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, डीसीएलआर रंजीत कुमार और राजस्व पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चयनित 88 पात्र भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चे वितरित किए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सर्वेक्षण से पात्र भूमिहीन परिवारों को चिह्नित किया एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र भूमिहीन परिवारों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे परिवारों को रहने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बासगीत पर्चा मिलने से इन परिवारों को अपना घर बनाने का अधिकार और अवसर प्राप्त होगा। जरूरतमंद परिवारों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ बास्की ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें भूमि उपलब्ध कराने की यह प्रक्रिया इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि बासगीत पर्चा मिलने के बाद पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक पहल की जाएगी। इससे गरीब परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिल सकेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता-अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने जानकारी दी कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार पात्र भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सिंह ने लाभुकों को बासगीत पर्चे को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी। बासगीत पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में संतोष देखा गया। लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपना घर बनाने की उम्मीद मिली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *