शेखपुरा शहर के चांदनी चौक बाजार में 28 जुलाई को हुए चाकूबाजी मामले में नगर थाना पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने प्रेम कुमार समेत दो युवकों पर धारदार चाकू से हमला किया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। एक घायल युवक की हालत गंभीर घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया था। उसका इलाज फिलहाल पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी शेखर कुमार अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शेखपुरा के अलावा पटना सहित अन्य संभावित ठिकानों पर भी पुलिस टीम दबिश दे रही है, लेकिन अन्य आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल इस मामले में पुलिस ने पहले सोनू कुमार उर्फ टाटिया नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब गिरफ्तार किए गए सूरज कुमार को पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा शहर के चांदनी चौक बाजार में 28 जुलाई को हुए चाकूबाजी मामले में नगर थाना पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने प्रेम कुमार समेत दो युवकों पर धारदार चाकू से हमला किया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। एक घायल युवक की हालत गंभीर घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया था। उसका इलाज फिलहाल पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी शेखर कुमार अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शेखपुरा के अलावा पटना सहित अन्य संभावित ठिकानों पर भी पुलिस टीम दबिश दे रही है, लेकिन अन्य आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एक आरोपी पहले ही जा चुका है जेल इस मामले में पुलिस ने पहले सोनू कुमार उर्फ टाटिया नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब गिरफ्तार किए गए सूरज कुमार को पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

