हसनगंज प्रखंड की छात्रा लक्ष्मी कुमारी जन्म से दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद अपने पैरों से लिखकर पढ़ाई कर रही है। उसके हौसले और मेहनत को देखते हुए अब जनप्रतिनिधियों का साथ मिलने लगा है। पहले जिला प्रशासन ने उसकी तस्वीर सामने आने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की थी। इसी क्रम में सोमवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर भी छात्रा का हौसला बढ़ाने उसके विद्यालय पहुंचे। कक्षा 4 में पढ़ती हैं छात्रा लक्ष्मी कुमारी सांसद तारिक अनवर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतौरिया पहुंचकर कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी कुमारी से मुलाकात की। उन्होंने लक्ष्मी की पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लक्ष्मी ने शिक्षक बनने की इच्छा व्यक्त की। उपहार और शॉल देकर सम्मानित किया छात्रा के जज्बे से प्रभावित होकर सांसद ने उसके सपने को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने लक्ष्मी कुमारी को उपहार और शॉल देकर सम्मानित भी किया। सांसद ने कहा कि लक्ष्मी भले ही जन्म से दोनों हाथों से दिव्यांग है, लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। समाज के लिए प्रेरणा- तारिक अनवर सांसद ने आगे कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह जिस तरह अपने पैरों से लिखकर पढ़ाई कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लक्ष्मी शिक्षक बनना चाहती है और उसके हौसले को कभी कम नहीं होने दिया जाएगा। सपनों के रास्ते में बाधा नहीं आनी चाहिए उसकी शिक्षा और भविष्य के सपनों को पूरा करने में उनकी ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता और सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। लक्ष्मी जैसी प्रतिभाशाली छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास सहित कई कांग्रेस नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हसनगंज प्रखंड की छात्रा लक्ष्मी कुमारी जन्म से दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद अपने पैरों से लिखकर पढ़ाई कर रही है। उसके हौसले और मेहनत को देखते हुए अब जनप्रतिनिधियों का साथ मिलने लगा है। पहले जिला प्रशासन ने उसकी तस्वीर सामने आने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की थी। इसी क्रम में सोमवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर भी छात्रा का हौसला बढ़ाने उसके विद्यालय पहुंचे। कक्षा 4 में पढ़ती हैं छात्रा लक्ष्मी कुमारी सांसद तारिक अनवर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतौरिया पहुंचकर कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी कुमारी से मुलाकात की। उन्होंने लक्ष्मी की पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लक्ष्मी ने शिक्षक बनने की इच्छा व्यक्त की। उपहार और शॉल देकर सम्मानित किया छात्रा के जज्बे से प्रभावित होकर सांसद ने उसके सपने को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने लक्ष्मी कुमारी को उपहार और शॉल देकर सम्मानित भी किया। सांसद ने कहा कि लक्ष्मी भले ही जन्म से दोनों हाथों से दिव्यांग है, लेकिन उसके हौसले बुलंद हैं। समाज के लिए प्रेरणा- तारिक अनवर सांसद ने आगे कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह जिस तरह अपने पैरों से लिखकर पढ़ाई कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लक्ष्मी शिक्षक बनना चाहती है और उसके हौसले को कभी कम नहीं होने दिया जाएगा। सपनों के रास्ते में बाधा नहीं आनी चाहिए उसकी शिक्षा और भविष्य के सपनों को पूरा करने में उनकी ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता और सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। लक्ष्मी जैसी प्रतिभाशाली छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास सहित कई कांग्रेस नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

