वरीय उपसमाहर्ता पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात का आरोप:शिक्षिका पत्नी ने दर्ज कराई FIR; पति ने भी लगाए चोरी-मारपीट के आरोप

वरीय उपसमाहर्ता पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात का आरोप:शिक्षिका पत्नी ने दर्ज कराई FIR; पति ने भी लगाए चोरी-मारपीट के आरोप

समस्तीपुर में एडीएम संदीप झा और उनकी टीचर पत्नी भावना कुमारी ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। भावना कुमारी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भावस्था के दौरान मारपीट कर गर्भपात कराने, जेवरात और जरूरी दस्तावेज छीनने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, 45 साल के संदीप झा ने पत्नी समेत मायके पक्ष के पांच लोगों पर सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने और करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और कैश चोरी करने का आरोप लगाया है। टीचर भावना कुमारी समस्तीपुर के बुनियादी विद्यालय जगतसिंहपुर में पोस्टेड हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला रोसड़ा की रहने वाली 35 भावना की ओर से दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, भावना और संदीप की शादी दरभंगा के एक होटल में 30 अप्रैल 2026 को हुई थी। संदीप मधुबनी जिले के महरैल थाना के झंझारपुर के रहने वाले हैं। भावना ने आरोप लगाया है कि शादी के दौरान उनके मायके पक्ष की ओर से बैंक खाते के माध्यम से लगभग 25 लाख रुपए और 25 लाख रुपए कैश दहेज के रूप में दिए थे। इसके अलावा, सोने-चांदी के जेवरात, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी दिए गए थे। भावना के अनुसार, शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त 20 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। ये मांग पूरी न होने पर उन्हें कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि प्रेग्नेंट होने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उनका गर्भपात हो गया। घटना को छिपाने के लिए एक परिचित डॉक्टर के माध्यम से इलाज कराया गया। भावना बोली- मोबाइल, जेवरात, कागजात छीने, जान से मारने की धमकी दी भावना ने बताया कि उनके मोबाइल, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए गए और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने 28 जुलाई 2026 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पति उन्हें मायके से अपने सरकारी आवास ले गए थे, उस समय उनके पास मायके और ससुराल से मिले सभी सोने-चांदी के आभूषण मौजूद थे। सरकारी आवास पहुंचते ही उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मेरे शिक्षिका पद के वेतन की राशि जबरन मांग करने लगे। भावना ने आवेदन में बताया है कि मेरी मां डैजी देवी और मामी किरण देवी एक दिन मेरा हालचाल जानने के लिए पति के सरकारी आवास आई। इस दौरान मेरे पति संदीप झा, सास शोभिता देवी और परिवार की एक सदस्य अंजलि ने मेरी मां और मामी के साथ गाली-गलौज की और इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। भावना के मुताबिक, संदीप और उसके परिवार के सदस्यों ने मेरा मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और आवश्यक शैक्षणिक सरकारी दस्तावेज को मुझसे छीन लिया। इसके बाद मेरी मां और मामी को धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। टीचर ने बताया कि संदीप झा समस्तीपुर में एडीएम के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने प्रशासनिक पद और रसूख के बल पर मुझे जान मारने और मेरी सरकारी नौकरी खत्म करवाने की लगातार धमकी दे रहे हैं। अब जानिए, संदीप झा की ओर से दर्ज कराई गई FIR में क्या है? वहीं, एडीएम संदीप झा की ओर से दर्ज कराई गई FIR में पत्नी भावना, सास डैजी देवी, पत्नी के ममेरे भाई समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, 28 जुलाई को पत्नी भावना अपनी मां और ममेरी बहन के साथ सरकारी आवास पर आई थीं। उसी रात मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पत्नी ने मोबाइल उनकी ओर फेंका, जिससे पैर में चोट लगी। संदीप झा ने प्राथमिकी में बताया है कि उनकी पत्नी की हाल में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी की सर्जरी हुई थी। 29 जुलाई को मायके पक्ष के लोग सरकारी आवास पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकद चोरी करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस मामले को लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से नगर थाने में लिखित आवेदन दिए दिया गया है। दोनों आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल व अन्य दस्तावेज, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य तथा दोनों पक्षों के बयान जुटाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में एडीएम संदीप झा और उनकी टीचर पत्नी भावना कुमारी ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। भावना कुमारी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भावस्था के दौरान मारपीट कर गर्भपात कराने, जेवरात और जरूरी दस्तावेज छीनने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, 45 साल के संदीप झा ने पत्नी समेत मायके पक्ष के पांच लोगों पर सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने और करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और कैश चोरी करने का आरोप लगाया है। टीचर भावना कुमारी समस्तीपुर के बुनियादी विद्यालय जगतसिंहपुर में पोस्टेड हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला रोसड़ा की रहने वाली 35 भावना की ओर से दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, भावना और संदीप की शादी दरभंगा के एक होटल में 30 अप्रैल 2026 को हुई थी। संदीप मधुबनी जिले के महरैल थाना के झंझारपुर के रहने वाले हैं। भावना ने आरोप लगाया है कि शादी के दौरान उनके मायके पक्ष की ओर से बैंक खाते के माध्यम से लगभग 25 लाख रुपए और 25 लाख रुपए कैश दहेज के रूप में दिए थे। इसके अलावा, सोने-चांदी के जेवरात, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी दिए गए थे। भावना के अनुसार, शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त 20 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। ये मांग पूरी न होने पर उन्हें कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि प्रेग्नेंट होने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उनका गर्भपात हो गया। घटना को छिपाने के लिए एक परिचित डॉक्टर के माध्यम से इलाज कराया गया। भावना बोली- मोबाइल, जेवरात, कागजात छीने, जान से मारने की धमकी दी भावना ने बताया कि उनके मोबाइल, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए गए और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने 28 जुलाई 2026 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पति उन्हें मायके से अपने सरकारी आवास ले गए थे, उस समय उनके पास मायके और ससुराल से मिले सभी सोने-चांदी के आभूषण मौजूद थे। सरकारी आवास पहुंचते ही उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मेरे शिक्षिका पद के वेतन की राशि जबरन मांग करने लगे। भावना ने आवेदन में बताया है कि मेरी मां डैजी देवी और मामी किरण देवी एक दिन मेरा हालचाल जानने के लिए पति के सरकारी आवास आई। इस दौरान मेरे पति संदीप झा, सास शोभिता देवी और परिवार की एक सदस्य अंजलि ने मेरी मां और मामी के साथ गाली-गलौज की और इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। भावना के मुताबिक, संदीप और उसके परिवार के सदस्यों ने मेरा मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और आवश्यक शैक्षणिक सरकारी दस्तावेज को मुझसे छीन लिया। इसके बाद मेरी मां और मामी को धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। टीचर ने बताया कि संदीप झा समस्तीपुर में एडीएम के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने प्रशासनिक पद और रसूख के बल पर मुझे जान मारने और मेरी सरकारी नौकरी खत्म करवाने की लगातार धमकी दे रहे हैं। अब जानिए, संदीप झा की ओर से दर्ज कराई गई FIR में क्या है? वहीं, एडीएम संदीप झा की ओर से दर्ज कराई गई FIR में पत्नी भावना, सास डैजी देवी, पत्नी के ममेरे भाई समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, 28 जुलाई को पत्नी भावना अपनी मां और ममेरी बहन के साथ सरकारी आवास पर आई थीं। उसी रात मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पत्नी ने मोबाइल उनकी ओर फेंका, जिससे पैर में चोट लगी। संदीप झा ने प्राथमिकी में बताया है कि उनकी पत्नी की हाल में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी की सर्जरी हुई थी। 29 जुलाई को मायके पक्ष के लोग सरकारी आवास पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकद चोरी करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस मामले को लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से नगर थाने में लिखित आवेदन दिए दिया गया है। दोनों आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल व अन्य दस्तावेज, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य तथा दोनों पक्षों के बयान जुटाए जाएंगे। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *