पाटलिपुत्र-पूर्णिया के बीच नई रात्रि ट्रेन को मंजूरी:खगड़िया को रेलवे की बड़ी सौगात, शिक्षा; रोजगार और व्यापार को सहूलियत

पाटलिपुत्र-पूर्णिया के बीच नई रात्रि ट्रेन को मंजूरी:खगड़िया को रेलवे की बड़ी सौगात, शिक्षा; रोजगार और व्यापार को सहूलियत

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया के बीच एक नई रात्रि ट्रेन (संख्या 03215/03216) के संचालन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। नई ट्रेन का ठहराव हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी और सिमरी बख्तियारपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। इससे खगड़िया लोकसभा क्षेत्र और आसपास के हजारों यात्रियों को रात के समय आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस नई रेल सेवा को मंजूरी दिलाने में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की पहल महत्वपूर्ण रही है। सांसद ने रात्रिकालीन रेल सेवा और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव की मांग को संसद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संसदीय समिति की बैठकों में लगातार उठाया था। इससे पहले हसनपुर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग भी पूरी हुई थी। अब नई रात्रि ट्रेन की मंजूरी से हसनपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस ट्रेन के संचालन से पटना, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और पूर्णिया के बीच रेल संपर्क और सुगम होगा। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और आम यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन देर शाम और रात में यात्रा करने वालों के लिए एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी। रात्रि रेल सेवा शुरू होने से शिक्षा, रोजगार, व्यापार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। सांसद राजेश वर्मा ने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा की मंजूरी के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया के बीच एक नई रात्रि ट्रेन (संख्या 03215/03216) के संचालन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। नई ट्रेन का ठहराव हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी और सिमरी बख्तियारपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। इससे खगड़िया लोकसभा क्षेत्र और आसपास के हजारों यात्रियों को रात के समय आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस नई रेल सेवा को मंजूरी दिलाने में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की पहल महत्वपूर्ण रही है। सांसद ने रात्रिकालीन रेल सेवा और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव की मांग को संसद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संसदीय समिति की बैठकों में लगातार उठाया था। इससे पहले हसनपुर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग भी पूरी हुई थी। अब नई रात्रि ट्रेन की मंजूरी से हसनपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस ट्रेन के संचालन से पटना, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और पूर्णिया के बीच रेल संपर्क और सुगम होगा। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और आम यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन देर शाम और रात में यात्रा करने वालों के लिए एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी। रात्रि रेल सेवा शुरू होने से शिक्षा, रोजगार, व्यापार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। सांसद राजेश वर्मा ने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा की मंजूरी के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *