कैमूर में ज्वेलरी दुकान से 5-7 लाख की चोरी:शटर-ताला तोड़ा, CCTV कैमरे भी तोड़े, एक हिरासत में

कैमूर में ज्वेलरी दुकान से 5-7 लाख की चोरी:शटर-ताला तोड़ा, CCTV कैमरे भी तोड़े, एक हिरासत में

कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत लालापुर बाजार स्थित ‘आलोक ज्वेलर्स’ में देर रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। बेखौफ चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। सुबह जब पड़ोस के दुकानदार वकील प्रसाद अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने ‘आलोक ज्वेलर्स’ के चैनल गेट का ताला टूटा देखा। उन्होंने तुरंत दुकान संचालक को इसकी सूचना दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया
दुकान मालिक के परिजन राहुल कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। वे लगभग 5 से 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों अंशु गुप्ता और विकास गुप्ता ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि डायल 112 की नियमित पेट्रोलिंग और प्रभावी निगरानी न होने के साथ-साथ बाजार में स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही
कैमूर एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत लालापुर बाजार स्थित ‘आलोक ज्वेलर्स’ में देर रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। बेखौफ चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। सुबह जब पड़ोस के दुकानदार वकील प्रसाद अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने ‘आलोक ज्वेलर्स’ के चैनल गेट का ताला टूटा देखा। उन्होंने तुरंत दुकान संचालक को इसकी सूचना दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया
दुकान मालिक के परिजन राहुल कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। वे लगभग 5 से 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों अंशु गुप्ता और विकास गुप्ता ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि डायल 112 की नियमित पेट्रोलिंग और प्रभावी निगरानी न होने के साथ-साथ बाजार में स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही
कैमूर एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *