‘मजदूरों-श्रमिकों की समस्याएं जल्द खत्म की जाए’:भागलपुर में 16 सूत्री मांगों लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन, PM के नाम DM को ज्ञापन

‘मजदूरों-श्रमिकों की समस्याएं जल्द खत्म की जाए’:भागलपुर में 16 सूत्री मांगों लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन, PM के नाम DM को ज्ञापन

भागलपुर में सोमवार को मजदूर संघ ने 16 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को जल्द पूरा करने को कहा। प्रदर्शन के बाद भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम के नाम भागलपुर के डीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ के नेताओं ने बताया कि 26 से 28 जुलाई तक रांची में संघ की 161वीं केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 17 अगस्त को देशभर में मांग दिवस मनाया जा रहा है। भागलपुर में भी मजदूरों ने प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। मालूम हो कि मजदूरों और श्रमिकों से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई है। सरकार को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया। मजदूर संघ की प्रमुख मांगें भारतीय मजदूर संघ की प्रमुख मांगों में कृषि श्रमिकों और घरेलू कामगारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए सुरक्षा बोर्ड का गठन करना शामिल है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने की मांग की गई है। संघ ने मजदूरों से जुड़ी कुल 16 प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखा है। प्रोटेटेस्टर ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ‘मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए’ भारतीय मजदूर संघ के नेता जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि संगठन की ओर से देशभर में मांग दिवस मनाया जा रहा है। मजदूरों की 16 सूत्री मांगों को लेकर भागलपुर में भी प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कृषि श्रमिकों और घरेलू कामगारों समेत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए। सरकार को मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित कदम उठाना चाहिए। संघ मजदूरों के हितों और अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा। भागलपुर में सोमवार को मजदूर संघ ने 16 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को जल्द पूरा करने को कहा। प्रदर्शन के बाद भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम के नाम भागलपुर के डीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ के नेताओं ने बताया कि 26 से 28 जुलाई तक रांची में संघ की 161वीं केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 17 अगस्त को देशभर में मांग दिवस मनाया जा रहा है। भागलपुर में भी मजदूरों ने प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। मालूम हो कि मजदूरों और श्रमिकों से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई है। सरकार को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया। मजदूर संघ की प्रमुख मांगें भारतीय मजदूर संघ की प्रमुख मांगों में कृषि श्रमिकों और घरेलू कामगारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए सुरक्षा बोर्ड का गठन करना शामिल है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने की मांग की गई है। संघ ने मजदूरों से जुड़ी कुल 16 प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखा है। प्रोटेटेस्टर ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ‘मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए’ भारतीय मजदूर संघ के नेता जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि संगठन की ओर से देशभर में मांग दिवस मनाया जा रहा है। मजदूरों की 16 सूत्री मांगों को लेकर भागलपुर में भी प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कृषि श्रमिकों और घरेलू कामगारों समेत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए। सरकार को मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित कदम उठाना चाहिए। संघ मजदूरों के हितों और अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *