बाबूपुरवा में मोमबत्ती कारोबारी के घर चोरी का प्रयास,:घर के बाहर लगे पाइप से तीसरी मंजिल में पहुंचा, अलमारी में चाकू छोड़कर भागा, CCTV

बाबूपुरवा में मोमबत्ती कारोबारी के घर चोरी का प्रयास,:घर के बाहर लगे पाइप से तीसरी मंजिल में पहुंचा, अलमारी में चाकू छोड़कर भागा, CCTV

बाबूपुरवा में रविवार देर रात चोरी के प्रयास से इलाके में सनसनी फैल गई। मोमबत्ती कारोबारी उत्तम भदौरिया के तीन मंजिला मकान में पीछे की गली से पहुंचे चोर ने तीसरी मंजिल पर रखी अलमारी का लाकर तोड़कर सामान खंगाला, हालांकि अलमारी में सिर्फ कपड़े होने के कारण उसके हाथ कुछ नहीं लगा। हड़बड़ाहट में चोर मौके पर चाकू छोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना घर और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पहले देखिए दो तस्वीरें… घटना के समय दूसरी मंजिल में सो रहा था परिवार उत्तम भदौरिया ने बताया कि परिवार में पत्नी सरला और चार बच्चे हैं। रात में पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे चोर पीछे की गली से वाटर और ड्रेनेज पाइप की मदद से मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचा। इसके बाद वह कमरे में गया और वहां रखी अलमारी का लाकर किसी नुकीली वस्तु से तोड़ दिया। चोर ने अलमारी में रखे सामान को खंगाला, लेकिन उसमें सिर्फ कपड़े मिले। नकदी या कीमती सामान नहीं मिलने पर वह घबरा गया और मौके पर चाकू छोड़कर भाग निकला। सोमवार सुबह वह ऊपर पहुंचे तो कमरा खुला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंचता और वापस जाते हुए दिखाई दिया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि चोरी का प्रयास हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *