भाजपा की गुटबाजी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने आई:रोहतक में बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, सीएम से मिलने गए लोगों को मिली लाठियां

भाजपा की गुटबाजी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने आई:रोहतक में बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, सीएम से मिलने गए लोगों को मिली लाठियां

रोहतक में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस में गुटबाजी की बात करते है, जबकि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उल्टा भाजपा के अंदर की फूट व गुटबाजी सबके सामने आ रही है, जिससे भाजपा का असली चेहरा दिखाई देने लगा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम के कार्यक्रम से सभी विधायक गायब है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के सामने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने मंच से अपना दुखड़ा रोया। इससे साफ है कि भाजपा में नेताओं की अनदेखी किस प्रकार हो रही है और उनकी आपसी फूट भी सार्वजनिक मंचों से दिखने लगी है। भाजपा की नीति, फूट डालो राज करो
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति व वर्गों को एक समान मानती है। लेकिन भाजपा धर्म व जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा की नीति है कि फूट डालो और राज करो। कांग्रेस पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करती है। क्योंकि कांग्रेस हमेशा मुद्दों को लेकर राजनीति करती है। कांग्रेस ने हमेशा तिरंगे व संविधान का सम्मान किया
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ने ही संविधान व तिरंगे का सम्मान किया है। सम्मान की बात कम से कम भाजपा वाले ना करें। जंतर मंतर पर युवाओं के साथ भेदभाव किया गया। प्रधानमंत्री को युवाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। देश का युवा आज जागरूक हो चुका है। बिना संगठन के भी कांग्रेस चुनाव जीती
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का जब संगठन नहीं था तो भी चुनाव जीत रही थी। अब संगठन बन चुका है। हर 20 बूथों पर मंडल बनाया जाएगा। बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। पूरे हरियाणा में ट्रेनिंग कैंप भी लगाए जाएंगे। कांग्रेस के बुके में हर प्रकार के फूल
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बुके में हर प्रकार के फूल है। कांग्रेस का हर साथी सम्मानीय है। रही बात एसआईआर की तो उसको लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया है। क्योंकि बंगाल व बिहार में जनता ने भाजपा के षड़यंत्र को देख लिया। हरियाणा में भी गड़बड़ी की। सीएम से मिलने गए, बदले में मिली लाठियां
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में एक साथी की हत्या का इंसाफ मांगने के लिए सीएम से मिलने जा रहे लोगों को बदले में लाठियां मिली। अंबाला में सिख समाज पर रात के समय लाठी चार्ज करना, निंदनीय है। HKRN में शोषण के खिलाफ पंचकुला में देंगे धरना
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि HKRN में युवाओं का शोषण हो रहा है। युवाओं को पक्का नहीं किया, बल्कि हर साल उन्हें रिन्यूवल लेना पड़ रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस पंचकुला में HKRN कार्यालय के बाहर धरना देगी, जिसमें सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा भी शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *