कैथल नागरिक अस्पताल में दो युवकों को मारे चाकू:पीजीआई रेफर, पुराने विवाद के चलते हमला

कैथल नागरिक अस्पताल में दो युवकों को मारे चाकू:पीजीआई रेफर, पुराने विवाद के चलते हमला

कैथल के नागरिक अस्पताल में दो पक्षों में जमकर चाकू चले। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के सामने कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। वहीं खून से लथपथ दोनों जमीन पर गिर गए और आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किया गया। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। दो युवक घायल हुए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांव क्योड़क के रहने वाले हैं। पहले गांव में उनका झगड़ा हुआ था। उसके बाद वे नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। घायल युवकों की पहचान गांव क्योड़क के रहने वाले 24 वर्षीय अभिषेक और इसी गांव के निवासी 27 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। इनका गांव में हमलवारों के साथ विवाद हो गया था। दोनों को पीजीआई रेफर किया गंभीर हालत के चलते दोनों को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों के बीच पहले से पुराना विवाद चल रहा था। हमला करवाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *