Virat Kohli: भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आखिर 18 नंबर की जर्सी ही क्यों पहनते हैं। इसका खुलासा अब जाकर खुद विराट कोहली ने किया है, जिन्होंने 18 अगस्त को ही 18 साल पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था।
Virat Kohli on 18 Number Jersey: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे होने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और खिलाड़ियों में गिने जाने वाले कोहली ने अपने बल्ले के दम पर भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं। कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत से ही 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेल रहे हैं। उनका ये नंबर क्रिकेट के मैदान पर काफी लोकप्रिय है। फैंस उनके मैचों में अधिकतर इसी नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचते हैं।
स्टार स्पोर्ट्स ने किया विराट कोहली खास इंटरव्यू
बता दें कि एक दिन बाद वही दिन आने वाला है, जब विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह था 18 अगस्त 2008 का दिन। कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 18 साल पूरे करने जा रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स इसी मौके को खास बनाने के लिए विराट कोहली के साथ एक खास इंटरव्यू किया है, जिसका एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में कोहली अपनी 18 नंबर जर्सी का सीक्रेट बता रहे हैं।
’18 नंबर के साथ मेरा कोई न कोई आध्यात्मिक कनेक्शन’
स्टार स्पोर्ट्स की ओर से रिलीज किए गए प्रोमो में विराट कोहली ने बताया कि यह शुरुआत में मेरे लिए सिर्फ एक नंबर था। भारत के लिए मैंने डेब्यू मैच 18 अगस्त को ही खेला था। मुझे महसूस होता है कि 18 नंबर के साथ मेरा कोई न कोई आध्यात्मिक कनेक्शन जरूर है। जब भी मैं मैचों के लिए मैदान पर जाता हूं, तो मैं काफी लोगों को अपनी जर्सी के नंबर के साथ देखता हूं। भगवान ने मुझे एक खास मौका दिया है और मैं यह देखकर खुद को खुशनसीब मानता हूं।
विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर
बता दें कि अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 18 साल पूरे करने जा रहे विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ही खेलते हैं। कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 30 शतक और 30 अर्धशतक आए। वहीं, कोहली ने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 125 मैचों में 48.69 के औसत से 4188 रन बनाए। जबकि विराट 314 वनडे मैचों में अब तक 14941 रन बना चुके हैं। विराट ने अब तक इस फॉर्मेट में 54 शतक और 79 अर्धशतक जड़े हैं।
Sports – Patrika | CMS




